शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण, पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कल थाना सिटी कोतवाली में स्थानीय युवती द्वारा उर्दना डीपापारा के अविनाश पन्ना पिता बिलासुस पन्ना पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने तथा अविनाश की बहन अग्रेनसिया पन्ना द्वारा उसके भाई का सहयोग करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराया गया है ।  

 पीड़िता ने बताया कि अविनाश की बहन अग्रेनसिया पन्ना उसकी क्लास मेट थी । अविनाश मेलजोल बढ़ाकर प्रेम संबंध बनाया । वर्ष 2012 में इसके बर्थडे पर अविनाश अपने घर बुलाया और मौका देखकर गांव के पीछे जंगल ले जाकर बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया । उस समय नाबालिग थी, अग्रेनसिया को दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर उसके भाई से शादी करायेंगे कहा करती थी । कई साल तक शारीरिक शोषण करने बाद अविनाश शादी से इंकार कर दिया और थाने में रिपोर्ट करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था । युवती घर परिवार में सलाह होकर अविनाश और अग्रेनसिया पन्ना पर कार्यवाही के लिये आवेदन दिया गया । आवेदन पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 376, 34 आईपीसी, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया गया । आरोपियों की पतासाजी दौरान आरोपी अविनाश पन्ना पिता बिलासुस पन्ना उम्र 31 साल निवासी उर्दना डीपापारा को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज गया है । आरोपिया अग्रेनसिया पन्ना की सघन पतासाजी की जा रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This