दुष्कर्म के फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने सिकंदराबाद में पकड़ा, आरोपी पोक्सो एक्ट में गया जेल…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । संवेदनशील एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के दिये निर्देशों के अनुपालन में जूटमिल पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी को सिकंदराबाद (तेलंगाना) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है ।

   जानकारी के मुताबिक थाना जूटमिल में 10 मार्च को बालिका से अशोक पारधी द्वारा डरा धमकाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट महिला दर्ज करायी थी , मामले में आरोपी पर धारा 376 आईपीसी और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये जूटमिल पुलिस दबिश दे रही थी । गंभीर अपराध की डायरी थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अपने हस्ते लेकर फरार आरोपी की नये सिरे से पतासाजी किया गया जिसके घटना के बाद से फरार होकर सिकंदराबाद में मजदूरी करने की जानकारी मिली । टीआई जूटमिल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार को प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया गया जिनके दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम तैयार कर सिकंदराबाद रवाना किया गया । पुलिस टीम आरोपी अशोक पारधी (20 साल) की सिकंदराबाद में पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ पर आरोपी अपना अपराध स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए आरोपी का मेडिकल करा कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देते हुये आज आरोपी को रिमांड पर पेश किया गया जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के उचित मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, दिलदार कुरैशी, आरक्षक धनेश्वर उरांव की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This