रामनवमी महाशोभायात्रा को लेकर कल होगी शिव सेना की जिला स्तरीय बैठक
प्रदेश महासचिव सुनील झा रहेंगे उपस्थित

spot_img
Must Read

रायगढ़। शिव सेना की जिला स्तरीय बैठक कल रविवार को रखी गयी है। बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील झा शामिल होंगे तथा रामनवमी महशोभायात्रा व चुनरी यात्रा के साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमो पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
शिव सेना द्वारा विगत 27 वर्षों से रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की महशोभायात्रा निकाली जाती है। साथ ही नवरात्रि के उपलक्ष्य में पंचमी के दिन मनोकामना चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है। रामनवमी महशोभायात्रा की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक रखी गयी है। बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील झा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन उपस्थित रहेंगे तथा महशोभायात्रा के साथ ही विधान सभा चुनाव की तैयारी व संगठन के आगामी कार्यक्रमो के विषय मे भी बैठक में विचार विमर्श किया जायेगा। शिव सेना के जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने बताया कि जिले में वृहद सदस्यता अभियान की शुरुवात भी बैठक में की जावेगी तथा रायगढ़ जिले के चारो विधानसभा में ग्रामीण स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जावेगा। महिला शिव सेना व कामगार सेना का भी विस्तार किया जावेगा।वही सक्रिय शिवसैनिकों की विभिन्न पदों पर नियुक्ति भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में की जावेगी। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही विधान सभा व ब्लॉक स्तरीय एवम रायगढ़ नगर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This