पानी पिलाने युवक संघ का कार्य सराहनीय :- ओपी चौधरी के साथ सुनील लेंध्रा की रही मौजूदगी

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा पानी पिलाने का कार्य सेवा कार्यों में सबसे ऊंचा व महान कार्य माना जाता है l राम निवास टाकीज चौक में युवक संघ द्वारा यह सेवा कार्य अनवरत जारी है l युवक संघ द्वारा पेय जल पिलाने का स्त्युत्य कार्य आज प्रारंभ किया गया l इस दौरान शहर से ख्याति लब्ध समाज सेवी सुनील लेंध्रा की भी मौजूदगी रही l बढ़ते तापमान के मद्देनजर पानी की आवश्यकता बढ़ने लगी l सुनील लेंध्रा ने कहा पिछले तीन दशकों से युवक संघ के तत्वाधान में पूर्व सभापति सुरेश गोयल के जरिए सार्वजनिक पेय जल पिलाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है l पूरी टीम इस समाजिक कार्य के लिए बधाई की पात्र है l युवक संघ द्वारा गर्मियों के दिनों में शीतल जल पिलाने की परंपरा जारी है l
इस क्रम में आज रामनिवास टॉकीज चौक भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल (लेंध्रा वाले) जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,सुरेश गोयल, गुरपाल सिंह भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा मुकेश मित्तल कलानोरिया, पूनम अग्रवाल, हेमंत चावड़ा, सुरेश बटीमार, सिट्टू, गोलू की गरिमा मय मौजूदगी में पेय जल पिलाने का विधिवत शुभारंभ किया गया l

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार…तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया...

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार तीन दिनों के बाजार का...

More Articles Like This