पुलिस जनचौपाल में सीएसपी रायगढ़ दिए नेतनागर के रहवासियों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी…

spot_img
Must Read

होली को लेकर ग्रामवासियों को हुल्लड़बाजी ना करने की समझाइश….

रायगढ़ । थाना जूटमिल अंतर्गत ग्राम नेतनगर में आज जूटमिल पुलिस द्वारा “पुलिस जन चौपाल” लगाया गया जहां नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय तथा थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल ने रहवासियों से उनकी समस्याएं की जानकारी लेकर उनके निदान की ओर आवश्यक पहल किया गया है । 

      चौपाल में नगर पुलिस अधीक्षक ने रहवासियों से कई विषयों पर चर्चा किये । उन्हें अपराध संबंधी जानकारी देते हुए वर्तमान में हो रहे साइबर ठगी के बारे में अवगत कराये । इसके अलावा आने वाले होली पर्व को लेकर उन्होंने समझाईश देते गया गया कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाए, हुल्लड़बाजी न करें , गांव में मिलजुल कर रहें ।

           थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल ने रहवासियों को गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रख इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया जिससे व्यक्ति की तस्दीकी की जा सकें । उन्होंने आसपास के गांव में महुआ शराब बनाने की आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने ग्रामीणों को प्रेरित किये । चौपाल में गांव के सरपंच प्रतिनिधि जीत्ते सिंह, जनप्रतिनिधि लल्लू सिंह व काफी संख्या में रहवासी और जूटमिल थाना स्टाफ मौजूद थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This