नेशनल हाईवे में तत्काल लगाएं ट्रैफिक साइन बोर्ड्स -कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

spot_img
Must Read


ओव्हर स्पीडिंग से हो रही सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, जागरूकता के लिए शहर से लेकर गांवों तक चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायगढ़, / आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नेशनल हाईवे में काफी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है। ट्रैफिक साइन का नही लगा होना इसका एक बड़ा कारण है। उन्होंने तत्काल ठेकेदार से सभी ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही जिले के शहरों से लेकर गांवों तक ट्रैफिक दुर्घटनाओं को लेकर सबकी सहभागिता से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पिछले वर्ष के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों तथा सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों पर एजेण्डावार चर्चा की गई।  समीक्षा के दौरान प्रमुख रूप से यह बात सामने आई की अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं ग्रामीण इलाकों में दुपहिए वाहनों से अधिक गति में चलने के कारण हो रहे हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसको लेकर कहा कि इसको लेकर इन मार्गो पर दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां दुर्घटना के रोकथाम के लिए जरूरी इंतजाम किए जाए। इसके साथ ही लोगों को इसको लेकर जागरूक भी किया जाए। बैठक में रायगढ़ के शहरी क्षेत्र में भी काफी दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें प्रमुख रूप से गाडिय़ों की ओव्हर स्पीडिंग तथा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने से लोगों के घायल होने तथा कई मामलों में मृत्यु भी हुई है। इसको लेकर भी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा तथा जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट तथा वहां दुर्घटना के रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।
         बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, ईई पीडब्लूडी श्री खाम्बरा, डीएसपी टै्रफिक श्री सुशांतो बनर्जी, सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर, ईई पीएमजीएसवाय श्री मिंज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This