एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर जूटमिल पुलिस और साइबर सेल ने सट्टा खाईवाल समेत 3 आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

T20 क्रिकेट के फाइनल मैच पर लग रहे ऑनलाइन सट्टा पर रायगढ़ पुलिस ने की कार्यवाही….

आरोपियों से 3 मोबाइल, नगदी रकम ₹4,300 और 8,500 का सट्टा पट्टी विवरण जब्त….

रायगढ । जिले में सट्टा पट्टी पर लगातार कार्यवाही के बीच रायगढ़ आज शाम एसएसपी रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल द्वारा ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के बीच T20 फाइनल मैच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की संभावना पर साइबर सेल की टीम के साथ अपने मुखबीर व थाना जूटमिल के स्टाफ लगा कर रखा गया था । इसी बीच देर शाम जूटमिल क्षेत्र में मुखबीर सूचनाओं पर संयुक्त टीम द्वारा द्वारा *तीन लगातार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही* किया गया है । सटोरिए मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से बॉल टू बॉल  क्रिकेट सट्टा नोट किया जा रहा था । तीनों आरोपियों के पास से *3 मोबाइल, नगद रकम ₹4,300* तथा मोबाइल की जांच पर करीब ₹8500 का लगाए हुए क्रिकेट सट्टा का विवरण जप्त किया गया है । सूत्रों से जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी शाहनवाज मलिक उर्फ सानू खाईवाल है जिसके अंडर अन्य दो आरोपी क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे थे तीनों पर पृथक पृथक थाना जूट मिल में *धारा 4 (क) द्युत अधिनियम* के तहत कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी जूटमिल सब इंस्पेक्टर कमल किशोर पटेल के साथ प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, शशि भूषण साहू, तथा साइबर सेल के आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, प्रताप बेहरा, राजेश खंडे की अहम भूमिका रही है

आरोपीगण का विवरण –

  1. शाहनवाज मलिक उर्फ सानू पिता कुतुबुद्दीन मलिक उम्र 34 वर्ष निवासी मधुबनपारा थाना कोतवाली रायगढ़।
  2. विष्णु प्रसाद चौहान पिता सुंदरलाल चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी खरसिया रोड ग्राम जगतपुर थाना कोतवाली जिला रायगढ़।
  3. दीपक यादव पिता ननकू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्रामराम भाटा संजय मैदान जगतपुर थाना कोतवाली जिला रायगढ़।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This