नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार…पूंजीपथरा पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर…

spot_img
Must Read

रायगढ । गत दिसंबर माह में पूंजीपथरा क्षेत्र से लापता हुई किशोर बालिका (उम्र 17 साल) को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वालेआरोपी युवक *गौतम राठिया (उम्र 20 साल)* के पास से दस्तयाब किया गया है । बालिका के परिजन 2 जनवरी को थाना पूंजीपथरा में बालिका के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । बालिका के पिता बताए कि उसकी बड़ी लड़की 10 दिसंबर के शाम करीब 7:00 बजे घर से अकेली निकली जिसे गांव आसपास पता तलाश किए नहीं मिली । बालिका की खोजबीन दौरान गांव का लड़का गौतम राठिया के भी घर पर नहीं होने की जानकारी मिली । परिजनों शंका जताये कि गौतम राठिया ही बालिका को कहीं भगा ले गया है । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *धारा 363 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका एवं संदेही का पतासाजी किया जा रहा था । इस दौरान संदेही के महासमुंद क्षेत्र में उसके परिचित के यहां शरण लेने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेंद्र एसैया द्वारा अपने स्टाफ के माध्यम से संदेही एवं गुम बालिका का पता तलाश कराये, दोनों वहां से अन्यत्र चले गये थे । पूंजीपथरा पुलिस लगातार दबिश देकर संदेही पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा था कि आज संदेही के उसके गांव आने की सूचना थाना प्रभारी पूंजीपथरा को प्राप्त होने पर थाना प्रभारी ने तत्काल संदेही की पतासाजी के लिये स्टाफ रवाना किये । दबिश पर संदेही गौतम राठिया के पास गुम किशोर बालिका मिली । महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका अपने बयान में बताई कि गौतम राठिया उसे शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और विभिन्न स्थानों में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है । बालिका के कथन व मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में *धारा 366, 376 आईपीसी एवं 4,6 पोक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर* आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This