कोतवाली पुलिस ने…शहर में सक्रिय बाइक चोर 4 मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

इंदिरानगर चौंक पर ग्राहक तलाश करते वक्त आया कोतवाली पुलिस के हाथ….

              रायगढ़ । आज दिनांक 15/07/2022 को टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिला कि एक युवक इंदिरानगर चौक के पास मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहा है । थाना प्रभारी को मुखबीर द्वारा युवक के घरघोड़ा के होने तथा उसके पास रखी मोटरसाइकिल चोरी का होने का संदेह जताया । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से स्टॉफ भेज कर तस्दीक करने का निर्देश दिया गया । कोतवाली स्टाफ इंदिरानगर चौक में संदेही युवक को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, पूछताछ में युवक अपना नाम दिनेश यादव ग्राम बटुरा कछार थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल को चोरी की होना बताया जिसे थाने लाया गया । आरोपी युवक से दुपहिया चोरी के संबंध में कड़ाई से विस्तृत पूछताछ करने पर रायगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों से दुपहिया चोरी कर केवड़ाबाडी बस स्टैंड के पीछे दुर्गा मंदिर के पास चोरी की 2 दुपहिया को छिपा कर रखना बताया । आरोपी के निशानदेही पर (1) टीवीएस स्टार सिटी सीजी 12 एच- 6192 (2) टीवीएस जेड 4 एस 125 सीसी सीजी 13 एम- 9372 (3) पल्सर नीला रंग नंबर ओ.आर. 14 एम- 5606 (4)  एक मेस्ट्रो स्कूटी सफेद रंग सीजी यू.जी.-6319 जुमला कीमती करीब ₹2,00,000 का जप्त कर आरोपी के पास रखी मशरूका चोरी का होने के युक्ति युक्त संदेह पर *आरोपी दिनेश यादव पिता इतवार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बटुरा कछार थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई है । आरोपी को आज दिनांक 15/07/2022 को सीजेएम न्यायालय रायगढ़ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की गिरफ्तारी एवं बाइक की बरामदगी में कोतवाली टीआई मनीष नागर, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक उत्तम सारथी और कमलेश सागर शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This