जसप्रीत कौर भाटिया के बाद अनमोल सिंह भाटिया ने भी की CA की परीक्षा उत्तीर्ण

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पत्थलगांव.15 जुलाई

जशपुर जिले में प्रांरभ से ही मेघावी छात्र अनमोल सिंह भाटिया ने अब चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा पास कर ली है.इसके पहले अनमोल भाटिया की बड़ी बहन भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है. पत्थलगांव के प्रमुख व्यवसायी तेजपाल भाटिया के दोनों बच्चों की इस शानदार सफलता की खबर सुनकर उनके घर पर बधाई देने वाल़ों का तांता लग गया है.

पत्थलगांव के मेधावी छात्र अनमोल सिंह भाटिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यंहा रायगढ़ रोड निवासी तेजपाल सिंह भाटिया के पुत्र अनमोल सिंह भाटिया ने शुरू से ही मेघावी छात्र रहे हैं. इस परिवार के दोनों बच्चे सीए बन जाने से कर परिवार का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2020 में अनमोल सिंह भाटिया की बड़ी बहन जसप्रीत कौर भी सीए बन कर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं.

अनमोल सिंह भाटिया ने बताया कि माता-पिता ,बहन एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं अथक प्रयास से यह सफलता प्राप्त की है।

सीए बनने पर अनमोल सिंह भाटिया को सिक्ख समाज समेत क्षेत्रवासियों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदित हो कि अनमोल ने क्लास 8th तक लिटल रोज स्कूल पत्थलगांव मे पढ़ाई की उसके बाद, सैनिक स्कूल अम्बिकापुर मे 10th तक एवं 11th और 12th डोंगरगढ़ मे खालसा पब्लिक स्कूल से की उसके बाद रायपुर भिलाई मे रहकर कोचिंग करके C A पास किया है।
पत्थलगांव के प्रमुख आयकर सलाहकार परम भाटिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च उचाईयों को प्राप्त करने में लक्ष्य को प्राप्त करने की खातिर सच्ची लगन हो तो कोई भी रूकावट आड़े नहीं आती है. उन्होंने कहा कि तेजपाल सिंह भाटिया के दोनों बच्चों ने इस बात को सही साबित कर दिखाया है. यंहा के मेघावी बच्चों को सरदार धनवंत सिंह भाटिया, गुरूचरण सिंह भाटिया पप्पू तथा लिटिल रोज स्कूल के डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने बधाई दी है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This