रायगढ़ शहर मंडल के बूथ क्रमांक 12 के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता विकास ने सुनी प्रधानमंत्री के “मन की बात”

spot_img
Must Read

“मन की बात” में पीएम मोदी द्वारा रायगढ़ के मिलेट्स कैफे की प्रशंसा करना पूरे रायगढ़ के लिए गौरव की बात – विकास केडिया

रायगढ़। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2023 के लिए पहली बार अपने “मन की बात” की।  

जिसका सीधा प्रसारण रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से पूरे देश भर हुआ, आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को रायगढ़ विधानसभा सहित पूरे जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर आम जनता के साथ सुना गया। इस कड़ी में रायगढ़ के युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया ने रायगढ़ विधानसभा सीट के शहर मंडल अंतर्गत आने वाले वॉर्ड नंबर 03 रामभांठा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 12 के भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के बीच सुना। 

इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड पार्षद ईश कृपा तिर्की, पुर्व पार्षद सावन चौहान, प्रभारी अनिल कटियार, संयोजक प्रदीप खलखो, शशिभूषण चौहान, सौरभ अग्रवाल, अंकित मिश्रा, गोपाल , वाणी राव ,सुनील , सहित अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम मे देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था की जोरदार प्रशंसा की गई , साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदिवासी समाज को लेकर भी बड़ी बात की और कहा कि आज पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है जो हमारे पूरे भारत देश के गर्व की बात है क्योंकि आदिवासी समाज के लोग ही हमारे देश की पुरातन संस्कृति और सभ्यता के संरक्षक है।

वही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज हमारे रायगढ़ शहर स्थित मिलेट्स कैफे और उसके संचालक महेश पटनायक के विषय में भी सकारात्मक चर्चा की गई और यहां परोसे जाने वाले रागी के सेहतमंद व्यंजनों की जमकर तारीफ की गई। जिसे लेकर भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा अपने विशेष कार्यक्रम “मन की बात” में रायगढ़ शहर स्थित मिलेट्स कैफे की प्रशंसा करना हमारे रायगढ़ जिले और छग के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This