ग्राम सकरबोगा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक
बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजको की जमकर की सराहना

spot_img
Must Read


रायगढ़- अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजन समारोह के अवसर पर ग्राम सकरबोगा में कबड्डी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।यह पहली मर्तबा है जब प्रतियोगिता का आयोजन मैट में किया जा रहा है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम सकरबोगा में तिलक युवा कल्याण क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आयोजको को शानदार आयोजन के लिए बधाई एवम शुभकामनाए प्रदान करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
32 टीमों ने लिया हिस्सा
गौरतलब हो कि सरस्वती पूजन समारोह के अवसर पर प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाता रहा है।इसी तारतम्य में इस वर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जिसमे समूचे जिले से 32 टीमों ने अपनी भागीदारी निभाई।जिसमे अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ग्राम

दर्रीपाली एवम भोजपल्ली ने फाइनल में अपनी जगह बनाने कामयाबी हासिल कर सकी।वही प्रतियोगिता के दौरान दर्शको का उत्साह देखते ही बन रहा था।जहा दर्शको द्वारा स्थानीय एवम बाहरी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाए जाने का कार्य किया जा रहा था।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम के विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से वासु प्रधान,आशीष प्रभात,नंद किशोर शाह,सुरेश गुप्ता,बबलू यादव,नीलकंठ निषाद,भगत राम साव,अमित बेहरा,सुदाम बेहरा,अशोक निषाद,किशोरी शाह,आलोक प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शको की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This