सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ / राज्य सरकार आत्मानंद योजना अंतर्गत संचालित हिन्दी /अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मे वार्षिक कैलेंडर अनुरुप 28 जनवरी को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाना था,उसी कडी मे आज सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रायगढ़ मे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति के श्रीमती अनुपमा यादव अध्यक्ष शाखा यादव:विधायक प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के प्रभारी शेख ताजिम, राष्ट्रपति पुरस्कृत से सम्मानित शिक्षक राधेश्याम श्रीवास्तव एवं पूर्व जिला मिशन समन्वयक रमेश देवांगन रहे। कायॅक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती पर माल्यार्पण से किया गया।इस अवसर पर विधालय के छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के चार सदनों अरपा, इंद्रावती, महानदी एवं शिवनाथ मे विभाजित छात्र- छात्राओं द्रारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। आमंत्रित अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन मे विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा के साथ आने वाले बोर्ड परीक्षाओं मे अच्छे अंकों से उतीणॅ होने वाले छात्र-छात्राओं हेतु विशेष पुरस्कारों की घोषणा की गई। सत्र के शुरुआत से वषॅ भर हुए विभिन्न कार्यक्रमों के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। अंत मे संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र मेहर द्वारा आभार प्रकट किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This