वार्ड क्रमांक 14 में राजीव मितान क्लब द्वारा सरस्वती पूजन के अवसर पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / रायगढ़ वार्ड क्रमांक 14 में राजीव मितान क्लब द्वारा बसंत पंचमी मां सरस्वती पूजा के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नृत्य वादन गायन आदि विधाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए उक्त सभी कार्यक्रमों में वार्ड पार्षद वह एमआईसी मेंबर अनुपमा यादव उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया व उन्हें पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया। उप सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजीव मितान क्लब के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वार्ड वासियों की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया और उनके अंदर की कला को निखारने हेतु प्रतिस्पर्धा के माध्यम से कलाकारों के रूचि के अनुरूप कार्यक्रम करवाए गए।
मां शारदा पूजन के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने भी उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
राजीव मितान क्लब की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि क्लब समय-समय पर खेल सांस्कृतिक कला साहित्य इत्यादि विधाओं पर कार्यक्रम आयोजित करता है जिसका उद्देश्य वार्ड वासियों की प्रतिभा को सामने लाना है और उन्हें अवसर प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है क्षेत्रों में उनके रूचि के अनुरूप उन्हें मंच प्रदान करना है। वहीं ज्योति यादव गौरी सैनी विभूति यादव सहित सभी क्लब के सदस्यों ने सभी प्रतिभागी कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में राजीव मितान क्लब के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त वार्ड वासियों युवाओं छात्र-छात्राओं व समस्त वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This