spot_img
Saturday, August 8, 2026

मैं सदैव आपकी सेवा में तत्पर हु – विधायक प्रकाश नायक
ग्राम झलमला में विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में डिवाइन लाईफ स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

spot_img
Must Read

रायगढ़- मेरे कार्यकाल में मैने सदैव प्रयास किया है कि ग्राम झलमला एक विकसित ग्राम के रूप में सामने आ सके। यहा सड़क,नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य लगातार किए जा रहे है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम झलमला में आयोजित डिवाइन लाईफ स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि विधायक होने के नाते मैं सदैव आप लोगो की सेवा में तत्पर हु। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि मैं आप लोगो के व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक समस्याओं का निराकरण करू।
गणेश व सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ


गौरतलब हो कि ग्राम झलमला में आयोजित डिवाइन लाईफ स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल के 56 ग्रुप द्वारा अलग अलग विधाओं में अपनी सहभागिता दर्ज कराई गई।जिसमे डांस,फैंसी ड्रेस,फैशन योगा सहित अन्य शामिल है।वही कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों

द्वारा माता सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों के स्वागत सत्कार पश्चात सरस्वती वंदना व गणेश वंदना की धुन पर छोटे छोटे स्कूली बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित

जनप्रतिन्धियो में प्रमुख रूप से हेमलाल साव,जोगेंद्र सिंह बल,किशोर गुप्ता,मट्टू लाल चौहान,सुखबीर सिंह,बलबिंदर सिंह,शैलेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,निर्मल पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Latest News

सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी बाबूजी ओ.पी. जिंदल की जयंती

जिंदल स्टील में फाउंडर्स डे पर श्रद्धांजलि, रक्तदान, पौधरोपण और जनसेवा के विविध आयोजन; शहर से गांव तक उमड़ा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!