कांग्रेस विचारधारा आगे बढ़ाने ‘हाथ से हाथ जोडो यात्रा’ का शहर के वार्डों में भ्रमण –
नागरिक गण कर रहे कांग्रेस प्रवेश

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से चल रही हाथ से हाथ जोडो यात्रा जो वार्ड क्रमांक 15 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला की अगुवाई में एवम महापौर जानकी अमृत काटजू की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड में प्रत्येक घरों तक पहुंची और कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनिल शुक्ला ने इस अभियान के संबंध में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को अवगत कराने हेतु हम हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत लोगों तक पहुंच रहे हैं।उन्होंने बताया कि भाजपा को केंद्र सरकार में बैठे 8 साल हो चुके हैं तब से ही बीजेपी के कुशासन से देश परेशानियों से जूझ रहा है हमारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है देश के लोगों को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी डीजल पेट्रोल की बड़ी कीमतें, रसोई व जरूरत के सभी सामानों की बढ़ी कीमतों जैसे ज्वलन्त मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है वही कुछ चुने हुए करपोरेटर्स घरानों पर कृपादृष्टि दिखाई जा रही है इन सब मुद्दों पर हाथ से हाथ जोडो यात्रा के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षण करवाया जा रहा है।
अनिल शुक्ला ने आगे कहा कि यहां यह भी विदित हो कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोडो यात्रा से यह बता दिया कि इस यात्रा से कांग्रेस के लोग सड़क से लेकर संसद तक प्रतिदिन बीजेपी की बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं साथ ही राहुल गांधी ने अपने कुशल नेतृत्व से देशवासियों को यह भी विश्वास दिला दिया कि वे एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढसंकल्पित हैं जहां हर भारतीय के पास सामाजिक खुशहाली के साथ आर्थिक समृद्धि के समान अवसर हों। कांग्रेस परिवार पिछले 137 वर्षों से भारत की प्रगति के लिए समर्पित है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत हम कांग्रेसजन जन जन तक पहुँच कर कांग्रेस की विचारधारा से रूबरू करवा रहे हैं ।
आज इस कार्यक्रम के दौरान ही जिस तरह राहुल गांधी जी के यात्रा से करोड़ो लोग जुड़ रहे है उसी तात्पर्य में आज हाथ से हाँथ जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर जो सरकारी कर्मचारी अपने पद पर रहकर लोगो की सेवा करते थे आज अपनी सरकारी पद से मुक्त होकर कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी से जुड़कर लोगो की सेवा करने के लिए कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने कांग्रेस की रीति नीति व विचारधारा से प्रभावित होकर श्री नंद गोपाल सिह ,श्रीमती अनसुइया गहलोत व बैजनाथ महाराज जी वार्ड नं 15 के पार्षद विकास ठेठवार के नेतृत्व एवम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी उनका स्वागत किया व उन्हें बधाई प्रेषित की।

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय,प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महन्त,वासुदेव प्रधान,रानी चौहान,उपेंद्र सिंह,नारायण घोरे,अरुण कुमार गुप्ता,विकास बोहिदार,दयाराम ध्रुवे,संतोष कुमार चौहान,संजय देवांगन,वसीम खान,संजय चौहान,तारा श्रीवास,लक्ष्मण महिलाने,गणेश घोरे,सोनू पुरोहित,प्रताप सिंह ठाकुर,अमृत लाल काटजू, शकील अहमद सिद्दकी,संतोष कुमार,संतोष ढीमर ,दीपक आचार्य,पदमा चौहान,विमला यादव,विजया अजगले,भरत तिवारी,ऋतुज्ञाता देवांगन,विद्यानंद देवांगन,रोहित महन्त,सुदेश लाला, गोरेलाल बरेठ, श्रेयांश शर्मा,अनुभव जिंदल,संतोष बोहिदार,बीनू बेगम,कमर खान,आशीष केशरी, वकील अहमद,सैय्यद इम्तियाज,अमरकांत साहू सहित अन्य कार्यकर्ता गन उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This