135 कृषि विकास अधिकारियों की हुई पदोन्नति
संघ ने हर्ष जताया

spot_img
Must Read


रायगढ़, / छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि प्रदेश के 135 कृषि विकास अधिकारियों की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति सूची जारी की गई है । पदोन्नति सूची जारी होने पर छत्तीसगढ़ कृषि विकास अधिकारी संघ ने हर्ष जताया है। वरिष्ठ पद पर पदोन्नति की कर्मचारियों का प्रतीक्षा रहता है। पदोन्नति कर्मचारियों के अच्छे कार्यों का परिणाम है। समय पर पदोन्नति होने से आगे और पदोन्नत होने की संभावना बनी रहती है। कृषि विकास अधिकारियों की पदोन्नति समय पर हो इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने दिनांक 19,9,2022 को तथा 14,11,2022 को संचालक कृषि को ज्ञापन देकर कृषि विकास अधिकारियों को पदोन्नत किए जाने की मांग की थी। संगठन के लगातार प्रयास से आज बहुप्रतीक्षित 135 कृषि विकास अधिकारियों को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत करते हुए पदस्थापना सूची भी जारी की गई। पदोन्नति सूची जारी होने पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता उपाध्यक्ष रमेश चंद्र भावेल सचिव रमतू नेताम कोषाध्यक्ष मनोहर नेताम महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मीना नेताम शारदा कश्यप तथा संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने माननीय रविंद्र चौबे जी कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर ,डॉ कमलप्रीत सिंह सचिव छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर , डॉक्टर अयाज फकीर भाई तंबोली संचालक कृषि संचनालय रायपुर एवं पदोन्नति में प्रत्यक्ष एवं सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This