नववर्ष में सेवा संकल्प के साथ निशुल्क श्री श्याम रसोई का भव्य आगाज

spot_img
Must Read

रसोई में प्रतिदिन 12 से 2 बजे तक होगी संचालित कोई भी कर सकेगा भोजन प्रसाद ग्रहण

श्याम भक्तों की अभिनव पहल बड़ी संख्या में नगरवासी रहे उपस्थित और इस नेककार्य को सरहाया

रायगढ़ / नगर में एक बहुत ही सराहनीय पहल सेवा के संकल्प के साथ की गई नववर्ष की शुरुवात श्यामप्रेमियो ने रायगढ़ में की निशुल्क श्री श्याम रसोई प्रारंभ। जो प्रतिदिन 12 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी और इस रसोई में कोई भी आकर भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकता है या प्रसाद वितरित कर सकता है। स्थानीय गाँधी गंज में श्री राम मंदिर के पास 1 जनवरी रविवार को श्री श्याम मंदिर के पुजारी शंकर महाराज और श्री राम मंदिर गाँधी गंज के पुजारी दुर्गेश महाराज द्वारा इस रसोई का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ में बड़ी संख्या में नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने इस सेवाकार्य को बहुत सरहाया और संचालकों को साधुवाद दिया,साथ ही यहाँ प्रसाद भी ग्रहण किया। प्रथम दिन पाँच सौ से अधिक लोगो ने श्री श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण किया। श्यामप्रेमी लगातार इस कार्य मे लगे थे। वितरण के साथ स्वयं पूड़ी आदि बेल रहे थे बहुत ही आत्मीयता के साथ यह रसाई प्रारंभ हुई।


नववर्ष से प्रारंभ श्री श्याम रसोई में प्रतिदिन सुबह 12 से दोपहर 2 बजे तक भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा। कोई भी जाकर इस रसोई में भोजन कर सकता है और साथ ही चाहे तो वितरण में हाथ बटा कर पुण्य का भागी बन सकता है। यह रसोई भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगी व इसे और भी बड़े रुप में संचालित किया जाएगा। ये एक बीज बोने जैसे शुरुवात है। श्री श्याम रसोई नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी इस नेक कार्य की तारीफ करते नही थक रहे है। बड़ी संख्या में दान दातार इसमे सहियोग के लिए आगे भी आरहे है। श्री श्याम रसोई के आयोजकों ने सभी नगर वासियों को इस रसोई को अपनी समझने और 12 से 2 बजे तक वितरण में समय देने का आग्रह किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This