एनएसएस शिविर में वृद्धजनों को बांटा नि:शुल्क कंबल …..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


तमनार शासकीय महाविद्यालय का जांजगीर (धौराभांठा) में सप्त दिवसीय विशेष शिविर
श्रमदान से शिविरार्थियों ने बनाया सांस्कृतिक चबूतरा
जिला संगठक का हुआ प्रवास ,आज होगा शिविर का समापन ..,

रायगढ़ | तमनार वि .ख .के ग्राम जांजगीर (धौराभाठा) में शासकीय महाविद्यालय तमनार के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर 27 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक चल रहा है इस शिविर में शास. महाविद्यालय तमनार के 37 छात्रा एवं 25 छात्र मिलाकर 62 स्वयंसेवकों का समूह कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा के नेतृत्व मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित कर रहे हैं । शिविर के सप्तम दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल लेंधरा हायर सेकेंडरी स्कूल के कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा, कार्यक्रम सहायक सरोज कुमार साहू एवं रायगढ़ के वरिष्ठ वरिष्ठ एनएसएस वॉलिंटियर्स नवीन कुमार दुबे करन सारथी एवं सुशांत पटनायक, जिला संगठक के साथ शिविर स्थल पहुंचे। शिविर मूल्यांकन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर बौद्धिक परिचर्चा में विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं

को मार्गदर्शन देते हुए जिला संगठक भोजराम पटेल ने एनएसएस के स्थापना, उद्देश्य, प्रतीक पुरुष एवं सेवा प्रकल्प के बारे में अपना प्रेरक उद्बोधन दिया । इस अवसर पर लेन्धरा के कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा ने गीत,संगीत के साथ भाव अभिनय करते हुए पेड़ लगाने के लिए लोगों को आह्वान किया तथा पर्यावरण सुरक्षा का प्रेरणा दिया। कार्यक्रम के पूर्व उमाशंकर गुप्ता जी ने राष्ट्रीय सेवा एवं नैतिक व चारित्रिक गुणों के विकास पर केन्द्रीत विषयों को लेकर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया ।कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा ने बताया कि शिविर का संचालन ग्राम वासियों के विशेष सहयोग से अत्यंत ही सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है शिविर में विशेष सहयोग करने वालों का नाम बताते हुए कहा कि सहायक कार्यक्रम अधिकारी जयंती सिदार, खगेश्वर यादव एवं अनिल कुमार गुप्ता शिविर प्रबंधक के रूप में तथा सहयोगी के रुप में सेवानिवृत्त प्रधान व्याख्याता वनमाली प्रसाद सिदार सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, अलेखराम राठिया, लुंदरूराम खंडाईत,


उमाशंकर गुप्ता, हेमसागर सिदार सरपंच, चक्रधर यादव सचिव , ज्ञानसागर गुप्ता, दिनेश गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है । सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रातः काल जागरण योग एवं व्यायाम से लेकर परियोजना कार्य में नाली निर्माण स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान तथा बौद्धिक परिचर्चामैं विभिन्न विषयों पर प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन तत्पश्चात खेलकूद, ग्राम भ्रमण से लेकर रात्रि में 8 से 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तक का कार्यक्रम सुव्यवस्थित रुप से संपन्न हो रहा है । जांजगीर शिविर में रायगढ़ से पीडी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ताम्रध्वज साय पैकरा एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक संजीव साव रितेश चौहान युवराज सिंह राजपूत पंकज वैष्णव सुमित पटेल कामता जायसवाल सुनील झरिया की भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए विशिष्ट उपस्थिति रही ।

स्वयंसेवकों ने श्रमदान से बनाया सांस्कृतिक मंच :
विशेष शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा अपने कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थाई प्रकृति का निर्माण कार्य करते हुए माध्यमिक शाला परिसर में सांस्कृतिक मंच निर्माण का कार्य अपने श्रमदान से किया है जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक सामग्री गिट्टी बालू सीमेंट एवं अन्य साधन उपलब्ध कराया गया और श्रमदान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने करते हुए उक्त निर्माण कार्य को पूर्ण किया जिससे ग्राम वासियों में भारी उत्साह का माहौल है ।
शिविर स्थल में वृद्धजनों को बांटा कंबल .

शिविर स्थल में छठे दिवस ग्राम के डेढ़ दर्जन बुजुर्ग महिला – पुरुषों को बरमकेला के चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा प्रेषित कंबल कार्यक्रम अधिकारी बुद्धदेव मिश्रा के माध्यम से ग्राम के वरिष्ठ जनों द्वारा अपने हाथों से जिला संगठक की उपस्थिति में वितरित किया गया । कंबल प्राप्त करने के बाद बुजुर्ग जनों के चेहरे पर भारी हर्ष का भाव देखा गया उन्होंने प्रसन्न मन से सेवाभावी जनों को विशेष रूप से शुभाशष प्रदान किया ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This