गायत्री एवं गौ सेवा साधना संस्थान बैसपाली में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन संपन्न

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


भूमिपूजन कार्यक्रम में निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, अविनाश मिश्रा “भा. प्र. से.” मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़,
नवचेतना जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
रायगढ़ /
गायत्री एवं गौ सेवा साधना संस्थान बैसपाली (नन्देली) में आगामी 03 से 06 फरवरी 2023 को आयोजित नवचेतना जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए आज दोपहर भूमिपूजन कार्यक्रम निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, अविनाश मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में शांतिकुंज हरिद्वार से केंद्रीय प्रतिनिधि योगेश शर्मा जी, छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ प्रमुख ओमप्रकाश राठौर , यज्ञ संचालन समिति प्रमुख हीरालाल डनसेना द्वारा जिला समन्वयक , ब्लाक समन्वयकों, नारी शक्ति जागरण प्रमुखों एवं दूर दूर से इस कार्यक्रम में पधारे गायत्री परिजनों की भारी उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ !
इससे पूर्व आज प्रातः गायत्री मंत्र जप, योग ध्यान के पश्चात नारी शक्ति जागरण टोली की बहनों द्वारा संगीतमय भव्य गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया गया !


भूमिपूजन के पश्चात मंचस्थ अतिथियों को रोली,तिलक पुष्पहार से स्वागत उपरांत परम् पूज्य गुरुदेव के साहित्य एवं गायत्री मंत्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया !
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा जी ने सपत्नीक पूजन कर अपने उद्बोधन में इस महायज्ञ में पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया !
योगेश शर्मा जी शांतिकुंज प्रतिनिधि ने इस आयोजन के लिए आदरणीय शैल बाला दीदी एवं डॉ प्रणव पंड्या जी के आशीर्वचन एवं अपने ओजस्वी वाणी से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिए !
इस पूरे आयोजन एवं प्रकल्प पर संक्षिप्त प्रस्तुति एवं आभार प्रदर्शन देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रोफेसर डॉ कामता साहू ने व्यक्त किए !
अंत में सभी ग्रामवासियों , अतिथियों , गायत्री साधकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने गंतव्य को प्रस्थान किए !!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This