पठान फ़िल्म के विरोध में शिव सेना ने फूंका शाहरुख खान का पुतला

spot_img
Must Read


रायगढ़। बेशर्म रंग का विरोध रायगढ़ में भी देखने को मिला। शिव सेना ने पठान फ़िल्म का विरोध करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका। पठान फ़िल्म का गाना बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण को भगवा रंग के कपड़ो में दिखाया गया है जिसको लेकर हिन्दू संगठन विरोध कर रहे है। वही आज रायगढ में शिव सेना के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमल महंत के नेतृत्व में शिव सैनिक विरोध जताते हुए शाहरुख खान का पुतला लेकर इतवारी बाजार से भगवा रंग का अपमान नही सहेंगे,

शाहरुख खान मुर्दाबाद इत्यादि नारे लगाते हुए रामनिवास टॉकीज चौक पंहुचे, जहां उन्होंने पुतला दहन किया। शिव सेना के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विमल महंत ने कहा कि फ़िल्म में हिंदुत्व के प्रतीक भगवा रंग का अपमान किया गया है जिसे शिव सेना कतई बर्दाश्त नही करेगी। गाने में भगवा रंग का अपमान किया गया है। फ़िल्म से उस गाने को हटाया जाय। वही जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने कहा कि भगवा रंग को जिस तरह से बेशर्म रंग कहा जा रहा है वह सरासर गलत है। शिव सेना फ़िल्म के विरोध के नही है लेकिन भगवा का अपमान करने वाले गाने को फ़िल्म से हटाया जाना चाहिए। यदि गाना बिना हटाये फ़िल्म रिलीज होती है तो किसी भी थियेटर में फ़िल्म चलने नही देंगे। आज के इस कार्यक्रम में उमेश श्रीवास, नगर अध्यक्ष अशोक मेश्राम, सनी साहू, विजय लकड़ा, रिक्की विश्वास, टूरण कौशिक, गेंदराम साहू, लक्ष्मीनारायण उइके, प्रहलाद जैन, राहुल बानी, शैलेष बोरकर, सुमित बानी सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This