spot_img
spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026

साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हाथ आया ओड़िशा का शातिर चोर रंजन बारिक….

spot_img
Must Read

रायगढ़ और झारसुगुड़ा के ज्वेलरी दुकान और सुने मकानों में किया है सोने-चांदी के जेवरातों और नकदी की चोरी….

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

आरोपी से बरामद करीब डेढ लाख रूपये के सोने का चैन, मंगलसूत्र और कान का झुमका….

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

ज्वेलरी दुकान में सोने की चैन चोरी कर ओड़िशा भागने की फिराक में था आरोपी….

ट्रांसपोर्टनगर में पकड़ा गया, जूटमिल पुलिस कार्रवाई कर भेजी रिमांड पर….

रायगढ़ । संपत्ति संबंधी अपराधों एवं साइबर ठगी मामलों में त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा जिले के साइबर सेल को उपलब्ध संसाधनों को बेहतर उपयोग कर सूचना संकलन  सुदृढ करने के निर्देश दिये गये हैं । एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर निर्देशों के पालन में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा अपने स्टाफ व मुखबिरों के माध्यम से सूचना तंत्र और सक्रिय किया गया है साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिससे संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में कल दिनांक 05.12.2022 को साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ट्रांसपोर्ट नगर के पास पुलिस टीम एक संदेही युवक सोने के जेवरातों के साथ पकड़ा गया  है । साइबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल को उनके सक्रिय मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास हाथ में एक काले रंग का बैग लिए हुए घूमते देखा गया है जो आसपास के लोगों एवं राहगीरों को रुपए की अति आवश्यकता बताकर एक सोने की चेन कम दाम में बेचने की बात कर सौदा कर रहा था । मुखबिर सूचना पर उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर संदेही पतासाजी के लिये रवाना कियागया । पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में संदेही को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रंजन बारिक निवासी बेलपहाड़ झाड़सुगुड़ा उड़ीसा का रहने वाला बताया जिसके पास रखे बैक को खुलवाकर चेक करने पर थैले के अंदर एक सोने का चेन एक सोने का मंगलसूत्र दुकान का झुमका मिला । उक्त जेवरातों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि वर्ष 2021 में संबलपुर के कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था । नौकरी छूट जाने पर रायगढ़ काम की तलाश में आता-जाता था । इस दौरान फरवरी 2022 में रायगढ़ के कांशीराम चौक के पास एक सूने मकान में सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ी सोने का झुमका और 20-25 हजार रुपए नकद चोरी किया और चोरी का सामान लेकर बेलपहाड़ भाग गया था । बेलपहाड़ में ज्वेलरी में सोने का जेवरात बेचना चाहा तो ज्वेलर बिल दिखाने बोला तब बेच नहीं पाया और ज्वेरात घर में ही रखा था । चोरी में मिले नगद 20-₹25,000 को खर्च कर दिया । रूपये खर्च के बाद फिर दिनांक 04.12.2022 को रायगढ़ आया और ओवर ब्रिज के नीचे ज्वेलर दुकान में ज्वेलर को सोने का चेन दिखाने बोला और मौका देखकर सोने का चेन चोरी का दुकान से भाग गया था।  दिनांक 05.12.2022 को ओडिशा जाने वाली बस पकड़ने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड गया और सोने का चेन और अन्य जेवरात को कम दाम में बेचने ग्राहक तलाश कर रहा था और पुलिस पकड़ ली । आरोपी से *एक सोने का चैन, सोने का मंगलसूत्र और सोने का कान का झुमका जुमला करीब ₹1,30,000 का चोरी का जेवरात जप्त* कर *आरोपी रंजन बारिक पिता शिबाराम बारिक उम्र 26 साल निवासी गुमाडेरा तारा कॉलोनी एनएसी मुंशीपार्टी के पीछे थाना बेलपहाड़ जिला झाड़सुगुड़ा उड़ीसा* पर पुलिस चौकी जूटमिल में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर जूटमिल पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर सूचना संकलन में लगे साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर और महेश पंडा की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में जूटमिल पुलिस के साथ अहम भूमिका रही है । साइबर सेल प्रभारी द्वारा आरोपी के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली गई जो रायगढ़ के अलावा झारसुगुड़ा, ओड़िशा में भी चोरी में सक्रिय रहा है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्काई टीएमटी द्वारा चपले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन

खरसिया, चपले। ग्राम चपले में 14 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया...

More Articles Like This

error: Content is protected !!