spot_img
Saturday, August 1, 2026

सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े ने सहसपानी में उप धान खरीदी केंद्र की दी सौगात

spot_img
Must Read

ग्रामवासियों ने विधायक उत्तरी जांगड़े को रसगुल्ले व गौ सेवा आयोग के सदस्य को केले से तौल कर किया अभिनंदन

कोसीर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित कटेली के अंतर्गत ग्राम सहसपानी में उप धान खरीदी केंद्र की सौगात सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ने क्षेत्रवासियों को दी है जिसका आज विधिवत शुभारंभ किया गया उल्लेखनीय हो कि लंबे समय से वनांचल ग्राम में धान खरीदी केंद्र की मांग हो रही थी जिसे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पास धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग विधायक ने रखी थी जिसे स्वीकृति मिली और आज विधिवत शुभारंभ किया गया इस अवसर पर पहुंचे

अतिथियों का सर्वप्रथम ग्राम वासियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य ,श्री अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती अनिका विनोद

भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, श्री घनश्याम मनहर प्रदेश प्रतिनिधि श्री गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि, श्री पवन अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,श्री राकेश पटेल ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री विष्णु नारायण चंद्रा जिला महामंत्री,श्री शत्रुघ्न पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी, श्री परमानंद पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी, श्री धजा राम पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी,श्री रामायण सिदार जनपद सदस्य, श्री कृष्णा पटेल जनपद सदस्य श्री उसत राम बरिहाजनपद सदस्य,श्री चिंतामणि पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, श्री मोहन पटेल अध्यक्ष मंडी सारंगढ़,श्री श्याम पटेल अध्यक्ष अमझर सोसायटी श्री गौरा पटेल अध्यक्ष कोसीर छोटे सोसाइटी, श्री देवेंद्र नायक अध्यक्ष मल्दा सोसायटी श्री निराकार पटेल अध्यक्ष सालर सोसायटी, श्री राजेश पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी, श्री आसाराम पटेल श्री मित्तेंद्र यादव, श्री दादू लाल साहू श्री आत्माराम साहू, श्री गेंद लाल साहू ,श्री विक्की विजय पटेल सरपंच छतादेई, श्री ईश्वर साहू कटेरी सरपंच,श्री सुभाष पटेल (एम0आर0एफ0 टायर विक्रेता) श्री संजू बंसी कोसले सरपंच सहस पानी,श्री सागर दीवान, श्री मुन्ना साहू सरायपाली, श्री रोहित साहू श्री छेदी सहनी वरिष्ठ कांग्रेसी कटेली, श्री खगेश साहू उपसरपंच अमलीपाली, श्री बोधराम साहू अध्यक्ष कटेली सोसाइटी, श्री गिरजा पटेल कनकबीरा सोसायटी अध्यक्ष, श्री प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष सहसपुर सोसायटी, श्री महेंद्र गुप्ता जिला संयोजक राजीव मितान क्लब श्री राजेंद्र वारे युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष, श्री हर्ष यादव विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव, श्री फूल सिंह रात्रे प्रबंधक कटेली सोसायटी, श्री धीरज बहीदार एल्डरमैन नगर पालिका परिषद, श्री रमेश खूटे अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सारंगढ़, श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर आईटी सेल ,थिरलाल साहू सरपंच छोटे खैरा, की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ आगे ग्राम वासियों ने समस्त अतिथियों का पुष्पा हार से स्वागत किया तत्पश्चात सर्वप्रथम कार्यक्रम को गौ सेवा आयोग सदस्य पुरुषोत्तम साहू ने संबोधित किया और कहा कि विधायक की सक्रियता व प्रयास से आज वनांचल ग्राम सहसपानी में उप धान खरीदी केंद्र शुभारंभ हुई है वह हम सबके लिए खुशी की बात है मैं विधायक एवं मंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं एवं क्षेत्र में और भी विकास कार्य की जरूरत है जिसे हम सब बैठकर जल्द पूरा करेंगे यहां उपस्थित सभी जनों को नवीन उप धान खरीदी केंद्र के लिए बधाई व शुभकामनाएं इसी कड़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है आप सब के आशीर्वाद से विधायक उतरी जांगड़े जी 52000 वोट से जीती थी जिसके कारण आज जिला बना है और आप सब की मांगे पूरी हो रही है आगे भी क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी आप सब का आशीर्वाद सदैव कांग्रेस पार्टी और विधायक उत्तरी पर बनी रहे यही कामना करता हूं अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक ने संबोधित किया और कहा कि आप सब ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए और आत्मीय स्वागत किया जिसके लिए मैं दिल से आभार प्रकट करती हूं आपके स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लगातार उप धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी जिसे ध्यान में रखते हुए मैंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री जी से नवीन उप धान खरीदी केंद्र खोलने मांग की थी जो आज पूरी हुई आप सब किसान भाइयों व ग्राम वासियों को बहुत-बहुत बधाई आप सबको पता है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है ₹25 में धान खरीदी किसानों का कर्जा माफ जैसे काम हमारी सरकार ने की है पूर्व की सरकार ने हम सब को केवल ठगने का काम किया था और तो और विधायक चुनकर देने पर जिला बनाने की घोषणा डॉ रमन सिंह ने की थी जिसे भी पूरा नहीं कर पाए हमारी सरकार ने जो घोषणा किए थे सारंगढ़ जिला के लिए उसे महज 3 साल में पूरा कर दिया हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है आगे भी आपके क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी आप सब का आशीर्वाद कांग्रेश पार्टी वह मुझ पर सदैव बनी रहे यही कामना करती हूं तत्पश्चात ग्राम वासियों ने विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े को रसगुल्ले से तौला एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू को केले से तौल कर अभिनंदन किया खुशी प्रकट की इस तरह ग्राम सहसपानी में उप धान खरीदी केंद्र के खुलने से क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा इस अवसर संजू बंसी कोसले
धजा राम पटेल,बोध राम साहू,फुल सिंह रात्रे, घासीराम पटेल सुकलाल पटेल ,गोविंद पटेल, जयराम उरांव, पंचराम उराव दिलीप पटेल,भोज राम साहू,सहदेव बरिहा, सुखीराम बरिहा,हबिराम राम उराँव,राजू उराव,जगत राम चौहान,अनिल पटेल,उसत राम सिदार, मेहतर पटेल, सावनमती,रामेश्वर वैष्णव टीकाराम पटेल, रामेश्वर दास पुरुषोत्तम यादव,फागु लाल पटेल
बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!