बाल सुरक्षा सप्ताह दौरान स्कूली छात्रा बनी कोतवाल, टीआई शनिप रात्रे कराये थाना कोतवाली का भ्रमण…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा तथा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.11.2022 को बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत “इंडियन स्कुल रायगढ़” के छात्राओं को थाना कोतवाली आमंत्रित किया गया जिन्हें थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे के द्वारा थाना भ्रमण कराकर पुलिस के कार्यों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने थाना भवन के अंदर थाना प्रभारी कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, रीडर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, पुरुष बंदी गृह, महिला बंदी गृह, माल खाना कक्ष का भ्रमण कर कक्षों में कार्यकत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनसे कार्यों को जाने । थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने सीसीटीएनएस में एफआईआर की एन्ट्री तथा महिला से प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिये बने महिला हेल्प डेस्क के संबंध में बच्चों को विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के 24 घंटे ड्युटी में तैनात रहने व महिला एवं बच्चों संबंधित अपराध, गुड टच बैड टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, पीड़िता क्षतिपूर्ति योजना, नशा के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध गांजा, नशीली दवा, नारकोटिक्स / ड्रग्स अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही एवं जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को “हमर बेटी हमर मान” एवं अभियुक्ति ऐप की जानकारी देकर ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी गई। साथ ही सायबर संबंधी अपराध से बचने जागरूक रहने कहा गया और यातायात के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में अवगत कराया गया । इस दौरान लिशा मिश्रा पढाई कर आगे पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की, टीआई शनिप रात्रे उसे थाना प्रभारी के कुर्सी में बिठाकर उसकी इच्छा पूर्ण किये और थाना प्रभारी के कामकाज का तरीका बताये, छात्रा लिशा मिश्रा के साथ आयी छात्राएं “हमर बेटी हमर मान” एवं “निजात अभियान” में बने सेल्फी पोस्टर में फोटो खिंचवाए । थाना परिसर का भ्रमण कर बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आये ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This