इस माह तमनार ब्लाक में नहीं बटा चावल…सोसायटी संचालक और अधिकारियों की लापरवाही…भुगत रहे ग्रामीण

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ / रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक में इस माह अभी तक चावल नहीं बटा है जो अब महीना खत्म होने की कगार पर है। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार लोगों को मुफ्त में चावल बांटने का काम कर रही है तो वहीं तमनार में अभी तक पीडीएस चावल वितरण नहीं किया गया है 61 ग्राम पंचायत के हजारों घरों में राशन वितरण नहीं हो पाया है। सोसायटी संचालक भंडारण नहीं होने की बात कह रहे हैं तो जिम्मेदार अफसर भी इस गंभीर समस्या से छुटकारा पाकर अपने में ही मस्त हैं सोसायटी संचालक और प्रशासन के बीच नोकझोंक के कारण ग्रामीणों को दाने दाने के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।

इस महीने से मिल रहा है हितग्राहियों को बोनस घर में 5 सदस्य होने पर राज्य सरकार द्वारा 35 किलो चावल दिया जाता है वही केंद्र सरकार की ओर से बोनस के रूप में 15 किलो चावल प्रत्येक परिवार को दिया जा रहा है।

सैकड़ों क्विंटल की गड़बड़ी भी सामने आ रही है ग्रामीणों की माने तो यदि किसी पंचायत में 200 क्विंटल चावल का भंडारा होना है तो केवल 20 क्विंटल का भंडारण हुआ है क्योंकि 180 क्विंटल सोसाइटी में भंडारण ऑनलाइन दिखा रहा है जोकि करीबन 2016-17 से अब तक का रिकॉर्ड है । लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बया कर रही है सोसाइटी में 80 तो क्या 8 क्विंटल भी चावल नहीं है सारा चावल का हेरफेर संचालक कर चुके हैं जिसका खामियाजा अब बेबस ग्रामीण भुगत रहे हैं, सरकार भले ही अनेक योजना बनाती है और कोशिश करती है की उसका लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की सांठगांठ से लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं और बदनामी सरकार की होती है।

कुछ समस्या आ गई है कुछ दिनों में वितरण होगा ।

सुधा चौहान, फूड इंसपेक्टर तमनार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This