जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा आज रिचा जोगी पर शासन द्वारा फर्जी एफ.आई.आर के विरूद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया ! केवड़ाबाडी बस स्टैन्ड चौक पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और अजीत जोगी युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान मे उक्त कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच खूब झूमा झटकी भी हुई !
जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनैतिक द्वेष के कारण रिचा जोगी के विरूद्ध फर्जी एफ आई आर किया गया है। सरकार द्वारा बदलापुर की राजनीति की जा रही है । सरकार को कोर्ट में मुंहतोड जवाब मिलेगा।

अजीत जोगी के युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जोगी जन अधिकर पदयात्रा से सरकार डर गयी है और इसलिए राजनैतिक द्वेष के कारण जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराने के लिए फर्जी एफ आई आर की गयी है लेकिन हम इस अराजकता का डट कर मुकाबला करेंगे ! और जनता जरूर इस अराजक ठगेश सरकार को उखाड फेकेंगी इस दौरान लोकसभा प्रभारी अनिरुद्ध गुप्ता जिला उपा. प्रिंकलदास नगर अध्यक्ष अजय कुमार डनसेना,दिनेश यादव एवम पचास से अधिक पदाधिकारीगढ़ मौजूद रहे !

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This