विश्व शौचालय दिवस 2022 पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन…जेएसपी फाउंडेशन, जेपीएल तमनार द्वारा स्वच्छ वातावरण निर्माण हेतु समर्पित प्रयास

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


तमनार। जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर 2022 के अवसर पर ग्रामों में स्वस्थ,स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए शौचालयों के नियमित उपयोग करने हेतु ग्राम तमनार, पाता, झिंकाबहाल, कसडोल, जांजगीर एवं राबो बांध प्रक्षेत्र के ग्राम डेहरीडीही में सायकल रैली निकालकर व जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उक्त ग्रामों में एकांकी, प्रश्नमंच नृत्य एवं सायकल रैलियों का आयोजन कर शौचालय के निर्माण व इसके उपयोग हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ग्राम पाता में कार्यक्रम पूर्व सरपंच प्रेमसिंह भगत, पूर्व सरपंच, हेमसागर साव, पूर्व उपसरपंच, सुरेन्द्र साव, पंच, प्रबुद्ध नागरिक श्याम लाल सिदार एवं प्रबुद्ध ग्राम्यजनों की गरीमामय उपस्थिति में आयोजित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रेमसिंह भगत ने उपस्थित सभी ग्राम्यजनों महिलाओं व समस्त ग्रामवासियों को शौचालय का समुचित उपयोग करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि षौचालय बनवाना ही काफ ी नहीं है, यदि हम शौचालय का समुचित उपयोग नही करेंगे, तो हम स्वछता की कमी से होने वाली बीमारियों से पीड़ीत हो जायेंगे। उन्होनें उपस्थित बच्चों से आग्रह किया कि वे शौच के लिये बाहर न जायें तथा अपने माता पिता व दादा दादी सभी को भी शौचालय के उपयोग के फायदे बतायें। हेमसागर सिदार, सरपंच ग्राम जांजगीर ने अपने सम्बोधन में समस्त ग्रावासियों से आग्रह किया कि वे अपने ग्राम में शौचालयों का नियमित उपयोग करें एवं स्वच्छता पर विषेष ध्याान देवे।
कार्यक्रम के अवसर पर ऋषिकेष शर्मा, विभागाध्यक्ष ने अपने अपने प्रेषित संदेश में भारत व राज्य सरकारों के स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण व उपयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जेएसपी फ ाउण्डेशन, जेपीएल तमनार सदैव ही शासकीय योजनाओं में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहीं है। क्षेत्र के 40 ग्रामों में सम्पूर्ण स्वच्छता एवं 100 परसेंट शौचालय निर्माण व उपयोग हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न ग्रामों में पदस्थ जेएसपी फाउण्डेशन के स्वास्थ्य संगिनियों एवं मोबाईल हेल्थ शिविरों के माध्यम से स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण निर्माण के प्रयास किये जा रहे हैं और यह प्रयास जारी रहेगें। राजेश रावत, उप महाप्रबंधक ने कहा कि क्षेत्र में अग्रणी कारपोरेट हाने के नाते सामाजिक सरोकारों के निर्वहन में जेएसपी फाउण्डेशन सदैव तत्पर व समर्पित रहेगी।
वहीं विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान शताधिक मात्रा में स्व सहायता समूह की महिलाएॅ, प्रबुद्ध नागरिक, पंचगणों व छात्रछात्राओं ने भारी उत्सुकता के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। जिन्होनें ग्रामों में सायकल रैली निकालकर स्वच्छता संबंधी नारों से ग्रामों को गुंजायमान कर दिया। वहीं प्रश्नमंच का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएॅ सहभागी बनीं, जिन्हें स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार की स्वास्थ्य संगिनियॉ, ग्राम प्रेरक, स्व सहायता समूह की महिलाओं व टीम सीएसआर के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This