spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

कांग्रेस भवन रायगढ़ में मनाई गई आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी जी की जयंती

spot_img
Must Read

रायगढ़। रायगढ़ जिला कांग्रेस भवन में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ,माननीय विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक व माननीय महापौर जानकी काटजू जी की गरिमामयी में उपस्थिति कांग्रेसजनों के साथ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयंती पर उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की व दिप प्रज्वल्लित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए सुशील सन्नी अग्रवाल जी ने कहा कि इंदिरा जी स्वतंत्र भारत की तीसरी प्रधानमंत्री थी हम सभी कांग्रेसजन उनके शक्तिशाली कार्यकाल को कभी नहीं भुला पाएंगे और उनकी दूरदर्शी सोच को साकार कर विश्व पटल के सामने उदाहरण प्रस्तुत करेंगे व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि प्रियदर्शनी इन्दिरा जी
अपने समय की राजनीति एक ध्रुव हो गई थी। उनकी शख्सियत इतनी बड़ी हो गई थी कि उनके सामने कोई दूसरा नजर नहीं आता था। अपने व्यक्तित्व को व्यापक निखारने के उन्होंने खुद ही प्रयास किए थे। तभी उन्हें आयरन लेडी की संज्ञा भी दी गई थी और तब यह नारा भी लोग कहा करते थे कि “इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा” जो बात हमे आज भी गर्व महसूस कराती है। इंदिरा जी के बारे में अपने विचार रखते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि उनके कार्यकाल की सबसे सकारात्मक बात यह है कि वह राजनीति की नब्ज को समझती थीं और अपने साथियों से उनका बेहतरीन तालमेल था।गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था। हम सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजनों द्वारा जिला कांग्रेस प्रवक़्ता शैलेष मनहर के आसमयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।
आज श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ,विधायक प्रकाश नायक महापौर जानकी काटजू ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी की टीम के साथ निर्माणधीन राजीव भवन का भी निरीक्षण किया।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन महन्त अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस,रानी चौहान अध्यक्ष महिला कांग्रेस,उपेंद्र सिह,राकेश पांडेय,आशीष जायसवाल,शकील अहमद मुन्ना,संतोष अग्रवाल,बलबीर शर्मा,नारायण घोरे,दयाराम ध्रुवे,संजय देवांगन,वसीम खान विनोद महेश,गणेश घोरे,शेख ताजीम, विकास बोहिदार,संतोष चौहान, ऋतिक नायक,अरुणा चौहान, गोरेलाल बरेठ,श्यामलाल सारथी, वकील अहमद,संजय कोका,अमृत काटजू,प्रताप सिंह,सुखलाल सिंह, दीपक भट्ट, गुप्ता, लल्लू सिंह ,विनोद कपूर,देवेन्द्र सिंह,सुकलाम्बर, कुमार यादव,पुरषोत्तम राठौर,रवि भाट,सुदेश लाला,रोहित महंत,संतोष कुम्हार, हुसैन,शकील अहमद,गीता नायक, पांडेय, बिनु बेगम,दलबीर सिंह ,रवि सावरिया,मनोज देहरी,एवं कवरेज हेतु गणमान्य मीडिया कर्मीगण उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी विनोद कपूर प्रवक़्ता जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने दी।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई…12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन...

पूंजीपथरा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर आरोपित चालक को न्यायालय किया गया पेश एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश...

More Articles Like This

error: Content is protected !!