सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं सुगम यातायात को लेकर हुई वर्चुअल बैठक

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
रायगढ़, /
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य स्तर पर पुलिस, परिवहन, एनएसएस, एससीसी, रेंज रोवर्स तथा आईआरएडी विभाग प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं सुगम यातायात प्रबंध को लेकर विभिन्न विभागों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर एवं आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। वर्चुअल बैठक में राज्य के सभी जिलों के यातायात पुलिस के पर्यवेक्षण/प्रभारी अधिकारी, जिला एनसीसी, एनएसएसए स्काउट गाइड्, रेंज रोवर्स तथा आईआरएडी के जिलाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यातायात प्रबंधन एवं जन जागरूकता के संबंध में किए जाने वाले कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता सहित अन्य सुसंगत विषयों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला रायगढ़ से वर्चुअल बैठक में यातायात डीएसपी श्री दीपक मिश्रा, आईआरएडी प्रभारी श्री दुर्गा प्रसाद प्रधान, परिवहन विभाग से श्रीमती कौशल्या रात्रे, एनसीसी से विनोद षडंगी, एनएसएस से श्री भोज राम पटेल, स्काउट गाइड के विकास तिवारी, सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान थाना यातायात उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This