spot_img
Friday, June 19, 2026

किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार…लाखों का झोलझाल…और भी बड़े खुलासे होने बाकी…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ शहर में एक बार फिर ईडी, की पड़ताल के बाद शासकीय कर्मचारी का घपला सामने आया है। जिसमें लाखों की हेरा फेरी का पता चला है। किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ राजेश चंद्र त्रिवेदी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है उनके साथ लेखापाल गोपाल सिंह को भी पुलिस ने उठा लिया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल में दाखिल करा दिया है।

नगर पंचायत सीएमओ जो जांजगीर जिले में पदस्थापना के दौरान राजेश चंद्र त्रिवेदी ने मृत और अपात्र लोगों के नाम पर लाखों रुपए का शासन को खुलकर चूना लगाया है। विधवा और निराश्रित लोगों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में राशि दी जाती है, षड्यंत्र के तहत शासकीय राशि को डकारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 और 15 में इस अधिकारी के खिलाफ अड़भार नगर पंचायत में भी शिकायत की गई थी।ईओडब्ल्यू द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं जिसमें पेंशन का भी प्रकरण सामने आया है और भी बड़े खुलासे होने बाकी हैं। जहां शिकायत सही पाया गया। उसी के आधार पर राजेश चंद्र त्रिवेदी को पुलिस ने अपने शिकंजे में लिया,

ईओडब्ल्यू की कड़ी पूछताछ के दौरान राजेश चंद्र त्रिवेदी ने कई नाम उजागर किए हैं जहां करोड़ों का मामला सामने आया है। पेंशन और निर्माण कार्यों के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।

बहरहाल पूर्व उपाध्यक्ष की शिकायत पर कार्यवाही हुई है। अब देखना होगा कि धांधली के आरोप में गए सीएमओ पर कई बड़े नाम और खुलासे होने बाकी है।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!