spot_img
Thursday, August 6, 2026

रायगढ़ स्टेडियम में विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 16 नवम्बर से

spot_img
Must Read

खेल ,संगीत और साहित्य का होगा संगम

विकासखंड स्तर के विजेता जायेंगे जिला स्तरीय स्पर्धा में

रायगढ़ / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन हेतु संगीत और खेल दोनों को शामिल करते हुए 16 नवम्बर को रायगढ़ स्टेडियम में विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गायन वादन नृत्य और क्विज निबंध,कबड्डी,वाद विवाद आदि खेल सम्मिलित है।
दिनांक 16.11.2022 बुधवार को रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में दो आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक । जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी भाषा, छत्तीसगढ़ी भाषा) शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी / कर्नाटक शैली), सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम (शास्त्रीय वादन) गिटार (भारतीय / पाश्चात्य शैली), मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिशी शास्त्रीय नृत्य),भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य) कत्थक, शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी शास्त्रीय नृत्य) तात्कालिक भाषण शामिल है।
वही उपरोक्त विधाओं के अतिरिक्त सुआ, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टिवल, चित्रकला (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद विवाद (तात्कालिक एवम् समसामयिक विषयक), क्विज, निबंध, कबड्डी (महिला एवं पुरुष) खो – खो (महिला एवं पुरुष), कुश्ती के अलावा मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को शामिल किया गया है प्रतिभागी विकासखण्ड में चयनित होकर जिला स्तर पर सम्मिलित हो सकेंगे।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!