spot_img
Thursday, August 6, 2026

संचालक कृषि से कृषि विकास अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मिला पदोन्नति एवं एक वेतन वृद्धि के लिए लगाई गुहार

spot_img
Must Read


रायगढ़ / छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की पदोन्नति कृषि विकास पद पर होती है। पदोन्नति पश्चात कृषि विकास अधिकारियों को कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया गया,जबकि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी का वेतनमान समरूप होने के कारण एक वेतन वृद्धि दिया जाना था । कृषि विकास अधिकारी संघ द्वारा तत्संबंध मे शासन से पत्राचार किया गया। शासन द्वारा पदोन्नत कृषि विकास अधिकारी को एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाने हेतु निर्देश दिया गया है । संचालक कृषि को ज्ञापन देकर एक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने की मांग की

गई। प्रतिनिधिमंडल मण्डल ने संचालक कृषि डॉ अयाज फकीर भाई तंबोली साहब से संगठन की दूसरी प्रमुख मांग कृषि विकास अधिकारी से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि संघ द्वारा दिनांक 19 09 2022 को ज्ञापन देकर शीघ्र पदोन्नति की मांग की गयी थीं, इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डीपीसी की कार्यवाही हुई है इसके लिए धन्यवाद लेकिन यह प्रक्रिया धीमी हैं माह नवंबर माह तक कृषि विकास अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी किए जाने की अपेक्षा है। दोनों मांगों पर संचालक कृषि डॉक्टर अयाज फकीर भाई तंबोली साहब से सकारात्मक चर्चा हुई। संचालक कृषि द्वारा प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही दोनों मांगों तो पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया l प्रतिनिधिमंडल में शेख कलीमुल्लाह प्रदेश अध्यक्ष राम लक्ष्मण गुप्ता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमतु नेताम सचिव मनोहर नेताम कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना नेताम श्रीमती शारदा कश्यप महिला प्रकोष्ठ शामिल थी । श्रीमती नंदनी मंडावी धमतरी,नीलमबर सिदार रायगढ़ घनश्याम सोरी कांकेर, रूखमणी कटटम,बालमती बघेल, जगदलपुर
हेमलाल पदमाकर कोंडागांव
मोहन कश्यप सुकमा, रमेश ध्रुव बलौदाबाजार, नरेंद्र नेताम ,सरवणाकर बेमेतरा,
रमेश चंद्रा भावेल
हरीसिंह बासकेल कबीरधाम,
कपिल गंगेश रायपुर छननू ठाकुर
श्याम ठाकुर बालोद, रुकमणी नेताम पदमा ध्रुव गरियाबंद ,खेलनसिंह ध्रुव कोरबा , आदि कर्मचारी नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि संचालक कृषि द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के दोनों न्यायोचित मांग पर आश्वासन अनुरूप शीघ्र आदेश प्रसारित किया जाएगा।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!