ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैण्ड के पास लोहे का धारदार हथियार लिये घूमते मिले दो युवक……

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

दोनों युवकों पर जूटमिल पुलिस आर्म्स एक्ट कर भेजी रिमांड पर……

कल भी दो युवकों पर जूटमिल पुलिस की थी आर्म्स एक्ट की कार्रवाई……

रायगढ़ ।  सायबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी अभिषेक मीना के दिशा-निर्देशन एवं एडिशन एसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर लगातार क्षेत्र के उत्पाती तत्वों पर माइनर एक्ट की कार्रवाई  किया जा रहा है । इसी कड़ी में पिछले दो  दिनों से लगातार कार्रवाई जारी है । कल दिनांक 12.11.2022 को चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल पेट्रोलिंग द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैण्ड के पास मुखबिर सूचना पर दो लड़कों को धारदार हथियार (कत्ता) के साथ राहगीरों को भयभीत करते पकड़ा गया है । आरोपी उमाशंकर साहु पिता रमेश साहु (21 साल) और गौतम सिंदार उर्फ गोलु पिता रामसिंह सिदार (20 साल) दोनो निवासी सांगीतराई डिपापारा चौकी जूटमिल रायगढ़ दोनों के पास से 2 लोहे का कत्ता जप्त  किया गया है । दोनों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर  रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी एसआई के.के. पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई में प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा व विनय तिवारी शामिल थे । इसके पूर्व शुक्रवार को भी जूटमिल पुलिस द्वारा क्षेत्र के दो युवकों को हथियार लिये घूमते पकड़ा गया था जिन पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया था ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This