धारदार हथियार के साथ घूमते पकड़े गये दो युवकों पर जूटमिल पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई……

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel
रायगढ़ । एसपी श्री अभिषेक मीना एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के दिशा-निर्देशन पर अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस टीमों द्वारा माइनर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है । इसी परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक 11.11.2022 को चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर धरमपुर बस स्टैण्ड मेन रोड़ एवं ग्राम गुडगहन में दो लड़कों को सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लिये घूमते पकड़ा गया है । 

जूटमिल पुलिस टीम द्वारा कल शाम मुखबिर सूचना पर धरमपुर बस स्टैण्ड मेन रोड सार्वजनिक स्थान में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लहराते आरोपी देव सिंह सिदार पिता स्व कृष्ण कुमार सिदार उम्र 20 साल साकिन गुडगहन डीपापारा को पकड़ा गया जिसके पास से एक लोहे का धारदार कत्ता जप्त किया गया है । दूसरी कार्रवाई देर शाम को ग्राम गुडगहन में की गई है, गाँव के बीच बस्ती में आरोपी गौतम भुईहर पिता केडा राम भुईहर उम्र 30 साल निवासी गुडगहन को लोहे का धारदार कत्ता से गाँव वालों को भयभित करते पकड़ा गया है । दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिदार, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा, विनय तिवारी की प्रमुख भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This