जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में सराईभद्दर पर अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया युवक….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी के पास से 12 लीटर महुआ शराब जप्त, आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया रिमांड पर……

रायगढ़ । चौकी जूटमिल/साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस मुखबीर लगाकर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब पर कार्यवाही किया जा रहा है ।  इसी क्रम में कल चौकी प्रभारी जूटमिल को उनके सक्रिय मुखबिर ने सूचना दिया गया कि सराईभद्दर के पास लक्ष्मण बघेल उर्फ बोनट नाम का युवक अपने हाथ में एक बोरी अंदर प्लास्टिक जरकिन में महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है । चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे के हमराह स्टाफ भेजकर कार्यवाही का निर्देश दिए । पुलिस टीम सराईभद्दर पहुंचकर शराब रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी लक्ष्मण बघेल उर्फ बोनट पिता स्वर्गीय बजरंगी बघेल उम्र 32 साल निवासी सराईभद्दर चौकी जूटमिल रायगढ़ को पुलिस टीम आम रोड में एक बोरी के अंदर दो जरकिन एवं एक प्लास्टिक की बोतल में महुआ शराब लेकर पैदल जाते हुए पकड़ा गया जिसके पास से कुल 12 लीटर महुआ शराब कीमत ₹1200 का जप्त किया गया है । आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री के लिए लेकर जाना बताया है जिस पर चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में चौकी प्रभारी जूटमिल एसआई के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक पद्मेश डेंजारे, विक्रम सिंह, शशिभूषण साहू की प्रमुख भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This