मार्निगवाक करती महिलाओं को परेशान करने वालों की खैर नहीं….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पेट्रोलिंग के साथ सादी वर्दी में पुलिस रखेगी असामाजिक तत्वों और मनचलों पर निगरानी…..

कमला नेहरु पार्क में सुबह मार्निंग वाक दौरान संदिग्ध घूम रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की प्रतिबंधक कार्रवाई…..

रायगढ़ । पिछले कुछ ‍दिनों से ऐसी शिकायतें सुनने मिली रही थी कि मार्निगवाक पर जाने वाली महिलाओं के आगे पीछे असामाजिक किस्म के युवक घुमते हैं, उन पर अशोभनीय टीका टिप्पणी करते हैं । शिकायतें पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के संज्ञान में आने पर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों को शहर के सभी पार्क, गार्डन एवं वॉक में निकलने वाले स्थानों पर आवश्यक रूप से पुलिस पेट्रोलिंग कराने तथा सादीवर्दी में महिला रक्षा टीम एवं थाने के कुछ स्टाफ को निगाह रखकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे संदिग्धों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया जिस पर टीआई चक्रधरनगर प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे करीब एक दर्जन से अधिक नवयुवकों को पकड़ा गया जिनमें कुछ लड़कों (18 वर्ष से कम ) को अनावश्यक घूमने पर फटकार लगाकर घर भेजा गया शेष युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा धारा 151 CrPC के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर एसडीएम रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This