छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कोच प्रशिक्षण शिविर संपन्न

spot_img
Must Read


रायगढ़, / जिला ताइक्वांडो संघ के संस्थापक श्री जयकुमार यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय कोच प्रशिक्षण का आयोजन रायगढ़ के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में दिनांक 4 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित समापन संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी जी के मार्ग निर्देशन में निर्विघ्न रुप से संपन्न हुआ। कोच प्रशिक्षण के दिशा दर्शक अंतरराष्ट्रीय कोच/रेफरी आदरणीय श्री सुंदरमणी पटेल जी (उड़ीसा) द्वारा राज्य से आए सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। पूरे राज्य से लगभग 60 खिलाड़ी/कोच ने उक्त शिविर में भाग लिया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री उमेश कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री शंभू नाथ नगेसिया ने अपने कुशल दिशा निर्देशन एवं अपने कार्य क्षमता को साबित करते हुए उक्त कोच प्रशिक्षण शिविर में अपने विशेष योगदान दिया और शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका अदा की। उक्त समापन शिविर में मुख्य अतिथि श्री प्रदीप गर्ग (समाजसेवी), कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रामचंद्र शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री विनय तिवारी जी एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं रेफरी श्री सुंदरमणी पटेल जी थे। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के महासचिव आदरणीय श्री रामपुरी गोस्वामी जी के सतत् मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग योगदान से संपन्न हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This