कला गुरु वेदमणि सिंह ठाकुर के सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक संगीत सिरोमणी से लिया आशीर्वाद

spot_img
Must Read

रायगढ़ – कलाधानी के लिए यह एक बड़ा अवसर है।जब हम संगीत शिरोमणि कला गुरु वेदमणि सिंह ठाकुर का सम्मान कर रहे है।राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में इनकी कला साधना को देखते हुए इन्हें चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया गया।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय बोईरदादर स्थित चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय में आयोजित चक्रधर सम्मान से अलंकृत कला गुरु

वेदमणि सिंह ठाकुर के सम्मान समरोह के अवसर पर कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि रायगढ़ को कलाधानी जरूर कहते है।परंतु आज से पूर्व यहा किसी भी कलाकार को चक्रधर सम्मान नही मिल सका था।मुझे बेहद खुशी है कि मैं कला गुरु के सम्मान समरोह में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।मुझे हमेशा से ही उनका मार्ग दर्शन एवम आशीर्वाद मिलता रहा है।जिसका मै सदैव अनुसरण करता हु।


कला गुरु के सम्माम्न समारोह में शहर के कई ख्यातिलब्ध कलाकारों की उपस्थिति रही।जहा संगीत शिरोमणि वेदमनी सिंह ठाकुर का सम्मान फूल मालाओं के साथ साल श्रीफल से किया गया।वही इस कार्यक्रम में संगीत सिरोमणी के शिष्यों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश मेहर,पूर्व प्राचार्य के के तिवारी,देवलाल देवांगन,चंद्रा देवांगन सहित संगीत महाविद्यालय के छात्र एवम कला साधकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This