माझी समाज बहुत ही मेहनतकश समाज विधायक प्रकाश नायक ग्राम चंगोरी में आयोजित मांझी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read

रायगढ़ / मांझी समाज बहुत ही मेहनतकश समाज है।जो नदी किनारे निवास करते है।जिनका मछली पकड़ना व कृषि कार्य मुख्य व्यवसाय होता है। परंतु वर्तमान में शिक्षा को प्राथमिकता देने के परिणामस्वरूप शासकीय नौकरी में भी अग्रणी हो रहे है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम चंगोरी में मांझी समाज द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन के दौरान कही गई।वही उन्होंने आगे बताया कि आयोजित कार्यक्रम में जिले व प्रदेश से मांझी समाज के प्रतिनिधि व सदस्यगण इकट्ठा हुए है। कहा जाता है कि एकता में ताकत है।जो आज इस आयोजन में देखने को मिल रहा है।वही उन्होंने मांझी समाज के लोगो से आग्रह करते हुए शिक्षा को महत्त्व देने की बात कही गई।जिस से की समाज में जागरूकता बढ़ सके।

भव्य हुआ स्वागत सत्कार

गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक की कार्यप्रणाली से लोग खासे प्रभावित नजर आते है।वही उनकी लोकप्रियता का अंदाजा भी ग्राम चंगोरी में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला।जहा उनके

आगमन के साथ ही ग्रामीणजन फूल माला व आरती सहित ढोल व मांदर के साथ ग्राम के प्रवेश द्वार से ही उनका स्वागत करने पहुंचे थे।जहा आरती के साथ विधायक का स्वागत सत्कार किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों व मांझी समाज के लोगो में विधायक रामकुमार यादव,आशीष जायसवाल,गोपी चौधरी, आकाश मिश्रा,भोजराम,राजाराम मांझी, घुराऊ मांझी,मेहतर मांझी, कैरा मांझी,चित्र मांझी, मिलु मांझी, फिरतू मांझी,ललित मांझी,राजाराम मांझी,चंद्र सिदार,मनु जायसवाल,प्रकाश मांझी,सहदेव सीदार ,,सुभाष मांझी , उत्तरा कुमार,पीलू राम,उमेश जैना स्थित अन्य जनमान्य नागरिकों एवम् ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This