प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल किसानों की तकलीफे समझने वाले – विधायक प्रकाश नायक ग्राम पंचायत कोड़ातराई में विधायक प्रकाश नायक के हाथो हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

spot_img
Must Read

रायगढ़ – हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव के निवासी और किसान है।जो किसानों के तकलीफो को भली भांति समझते है।पूर्व में जहा धान की कीमत 2500 रुपए थी।वही इस बार 2640 रुपए के समर्थन मूल्य से धान की खरीदी होगी।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत कोड़ातराई मंडी में धान खरीदी उत्सव कार्यक्रम के शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी करवाई जा रही है।प्रदेश के मुखिया द्वारा आने वाले वर्षो में धान की कीमत 2800 रुपए किए जाने की बात भी कही गई है।जो पूरे देश में कही नही है।प्रदेश में कांग्रेस शासन के पूर्व भी धान की खरीदी की जाती थी।परंतु उस दौरान राखड़,डीजल,पेट्रोल, डी ए वी की दरों में ही वृद्धि हुई।धान की कीमतो में बढ़ोत्तरी नही हो सकी।वही अब कांग्रेस शासन में धान के कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। वही विधायक द्वारा आमजन को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाए प्रदान की गई।


टोकन तुम्हर द्वार से किसानों को परेशानियों से मिलेगा निजात
गौरतलब हो कि पूर्व में जहा धान बिक्री को लेकर किसानों को टोकन के नाम पर काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता था। परंतु धान खरीदी को लेकर शासन प्रशासन द्वारा शुरू किए गए टोकन तुमहर द्वार ऐप के माध्यम से किसानों को इस परेशानी से निजात मिल सकेगी।जिसकी सहयता से किसान घर बैठे ही बड़ी आसानी के साथ अपने मोबाइल के माध्यम से टोकन कटवा निर्धारित समय पर धान मंडी पहुंच सकते है।

धान खरीदी के लिए आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में निराकार पटेल (जिला पंचायत अध्यक्ष),गोपी चौधरी,देव कुमार चौधरी,लोकनाथ पुरोहित,अविनाश मिश्रा ,(सी ई ओ जिला पंचायत),सी एस जायसवाल,चितरंजन सिंह, सोढी सर,पैकरा सर,देव चौधरी,लखन पटेल,बसंत पटेल,शोभाराम पटेल ,मनोज गुप्ता,देवलाल पटेल,जयशंकर डनसेना, लाल कुमार पटेल,मनमोहन नायक,भोगीलाल पटेल, भरत लाल पटेल,विजय चौधरी,गोपाल साव,पुष्पवास पटेल,प्रदीप प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This