कोतवाली पेट्रोलिंग को मिली रास्ता भटकी दो मासूम बच्चियां….

spot_img
Must Read

थाना लाई गई दोनों बच्चियों को टीआई कोतवाली दिए मिठाई का डिब्बा, परिजनों को थाना बुलाकर किये सुपुर्द….

रायगढ़ । आज रात्रि करीब 8:00 बजे बाजार में पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव और संजय तिवारी को करीब 11 साल और 7 साल की दो लड़कियां एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए काफी डरी सहमी दिखाई दी जिनके साथ कोई अभिभावक नहीं था । प्रधान आरक्षकों ने बड़े प्यार से दोनों बच्चियों से पूछताछ किए दोनों सांगीतराई, जूटमिल की रहने वाली बताई और शाम को खेलते हुए बाजार तरफ आ जाना बतायी । पुलिसकर्मियों ने जब बच्चियां को घर जाने का रास्ता पूछे तो दोनों चुप हो गई जिन्हें घर छोड़ देने का दिलासा देकर पुलिसकर्मी कोतवाली थाने लेकर आए और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को सम्पूर्ण घटना से अवगत कराये । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा चौकी जूटमिल से संपर्क कर बच्ची के परिजनों से मोबाइल पर बात किये और दोनों बच्चियों के संबंध में जानकारी लेकर उन्हें तत्काल थाना आने बोले । बच्चियों के परिजनों के थाना पहुंचने के बाद उन्हें बच्चियों का ध्यान देने की हिदायत दिए और दोनों बच्चियों को मिठाई का डिब्बा देकर बड़ों को बगैर बताए कहीं नहीं जाने की सलाह दिए । बच्चियों के परिजन कोतवाली स्टाफ का शुक्रिया कर आगे से बच्चियों की उचित देखभाल करना कहते हुए थाने से विदा हुए । नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जहां थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे काफी सजग और गंभीर दिखे वहीं उन्होंने इन बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव, संजय तिवारी, ताराचंद पटेल और आरक्षक अजय साय की थाना प्रभारी कोतवाली पीठ थप थपाकर प्रशंसा किये और उन्हें आगे भी इस प्रकार बेहतर ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किये ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This