राज्योत्सव में दीपक आचार्य ग्रुप और माँ बम्लेश्वरी नृत्य समूह द्वारा लोकसंगीत की होगी झमाझम प्रस्तुति

spot_img
Must Read

छतीसगढ़ी संस्कृति की बिखरेगी छटा

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर शहर के लोक कलाकार दीपक आचार्य ग्रुप और माँ बम्लेश्वरी डांस ग्रुप लोकसंगीत कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में प्रस्तुत करेगी।
1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पूरे छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव मनाया जाता है वही रायगढ़ जिसे कला एवं संस्कृति की नगरी कही जाती है यहां भी राज्योत्सव की धूम रहती है शहर के साथ जिले भर के कलाकार शिरकत करते है उनमें से ही शहर के लोकप्रिय लोकगायक अभिनेता म्युज़िक कंपोजर और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक आचार्य ग्रुप तथा माँ बम्लेश्वरी डांस ग्रुप द्वारा लोकसंगीत की झमाझम प्रतुती दी जाएगी।
दीपक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच में भी अपनी प्रस्तुति देकर सम्मानित हो चुके है। वभी 2019 चक्रधर समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की थी इस बार राज्योत्सव में एक बड़े टीम के रूप में उनके साथ गायन में भजन गायक विजय शर्मा,ब्रजेश नन्दे,संतोष शर्मा,सोनू महंत,सुश्री गीतिका वैष्णव, वादन में विकास कुमार राकेश ऑर्गन प्लेयर,कन्हैया भारद्वाज पैड प्लेयर ,नाल प्लेहर कमल मानिकपुरी,तबला,मुरली सारथी तथा मैनेजर हँसनाथ शर्मा,कार्यक्रम संयोजक रामनंदन यादव,राउत नृत्य संयोजक लालचंद यादव,नृत्य में महेंद्र यादव,संजीव मानिकपुरी,अनिल पटेल,नरेश चौहान,राजकुमार तिवारी,विनोद चौहान,सुरेंद्र यादव,शौर्य आचार्य तथा माँ बम्लेश्वरी डांस ग्रुप से समर निषाद नृत्य निर्देशक,ओमप्रकाश यादव, सुनील निषाद,हेमंत कँवर, पियूष उराव,सूरज, यादव, मिली निषाद ,नेहा निषाद,सानिया चौहान,रिया चौहान शामिल रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This