रन फार युनिटी के तहत दौड़े एमएसएस एवं नेहरू युवा संगठन के स्वयंसेवक

spot_img
Must Read

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का सफल आयोजन
शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का और रासेयो जिला संगठक भोजराम पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन रायगढ़ के संयोजन से राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन घड़ी चौक से प्रारंभ होकर सत्तीगुड़ी चौक,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौंक, गांधी चौक, सुभाष चौंक, जिला अस्पताल, शहीद चौक होते हुए कमला नेहरू पार्क तक किया गया। कमला नेहरू पार्क में सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। किरोड़ीमल

शासकीय महाविद्यालय रायगढ़ रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.उत्तरा कुमार सिदार एवं शासकीय पी.डी. कॉलेज रायगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ताम्रध्वज पैंकरा की सक्रिय सहभागिता रही।
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को 25 से 31अक्टूबर तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाया गया।राष्ट्रीय एकता दौड़ में नेहरू युवा केंद्र संगठन रायगढ़, शासकीय पीडी कॉलेज, शासकीय किरोड़ीमल कॉलेज, केएमटी शासकीय गर्ल्स कॉलेज, उत्तम मेमोरियल कॉलेज, मां मंगला कॉलेज रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 111 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This