राष्ट्रीय एकता दिवस : दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन 31 अक्टूबर को

spot_img
Must Read


सारंगढ़-बिलाईगढ़, / 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा रन फार यूनिटी कार्यक्रम के साथ स्कूली बच्चों, युवाओं एवं जनसामान्य की खुली दौड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा। दौड़ प्रतिस्पर्धा 5 कि.मी.की होगी, जो सुबह 7 बजे खेलभांठा मैदान सारंगढ़ से प्रारंभ होकर अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ तक सम्पन्न होगी। उक्त दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ में उपस्थित होकर या व्यायाम शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार पैंकरा मोबा.नंबर 9165634594, श्री मोरध्वज साहू मोबा.नंबर 8305738857 से संपर्क कर पंजीयन करा सकते है। इच्छुक प्रतिभागी 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी सफेद टी-शर्ट के साथ शामिल हो।
स्कूल स्तर पर तीन प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और खुले स्तर पर तीन प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया जाएगा। विजेताओं को 01 नवम्बर 2022 को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में पुरस्कृत किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This