मयंक मित्तल खुदकुशी मामले में…कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…चौथे की तलाश जारी…एसपी अभिषेक मीणा स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

spot_img
Must Read

रायगढ़ / शहर के युवा कारोबारी मयंक मित्तल क्रिकेट सट्टा में एक करोड़ से ज्यादा की रकम हार जाने और लगातार सटोरियों से उन्हें दबाव दिया जा रहा था। जिसकी वजह से बुधवार शाम उन्होंने अपने घर के गोदाम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लगातार धमकियां मिलने से मयंक मित्तल ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। खुदकुशी कांड में पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। इसकी निगरानी है स्वयं एसपी अभिषेक मीणा कर रहे हैं, तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौथे की तलाश जारी है। इस मामले में परिवारजनों से भी पुलिस टीम ने बातचीत की है उसके आधार पर भी कार्यवाही की जा रही है साइबर सेल की टीम भी लगातार जानकारी इकट्ठा कर रही है। जुआ सट्टा का कारोबार बड़े पैमाने पर हमेशा से ही होता आया है और कई मासूम जाने भी गई हैं। रायगढ़ में यह कोई पहला मामला नहीं है वर्दीधारियों ने तीन सट्टा किंग को पकड़ा है करन अग्रवाल, अफजल और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या कहते हैं सीएसपी…
इंद्रधनुष न्यूज़ ने जब सीएसपी से बात की तब उन्होंने बताया चौथे आरोपी शाहबाज की तलाश जारी है। पुलिस ने टीम बनाई है जो जल्द से जल्द उस फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का...

More Articles Like This