मुखबीर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस छापेमारी कर आरोपी के घर से बरामद की समर्सिबल पंप…..

spot_img
Must Read

चोरी की 2 नग समर्सिबल पंप के साथ आरोपी गिरफ्तार, घर में छिपा रखा था पंप…..

रायगढ़ । आज दोपहर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कौहाकुंडा चक्रधरनगर में रहने वाले मुकेश यादव के घर दबिश देकर मुकेश यादव के कब्जे से चोरी का 2 नग समर्सिबल पंप कीमत ₹10,000 का जप्त किया गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकेश यादव अपने घर में चोरी की समर्सिबल पंप छिपा कर रखा है जिसे बेचने के लिए कुछ लोगों से चर्चा भी किया है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन हमराह स्टाफ के साथ कौहाकुंडा रवाना होकर दो गवाहों के समक्ष संदेही मुकेश यादव को तलब किये और घर पर चोरी का समर्सिबल पंप छिपाकर रखे होने के संबंध में सख्ती से पूछताछ किए मुकेश यादव चोरी का पंप छिपा कर रखना स्वीकार करते हुए 2 नग पुरानी समर्सिबल पंप कीमती 10,000 रूपये लाकर पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी मुकेश यादव पिता पितांबर यादव उम्र 36 वर्ष निवासी कौहाकुंडा थाना चक्रधरनगर के विरुद्ध धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This