spot_img
Tuesday, August 4, 2026

कोतरा रोड भारत माता चौक मे भव्य भजन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न नवप्रभात दुर्गा पूजन आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित भक्तिमय कार्यक्रम की सर्वत्र हो रही सराहना

spot_img
Must Read


रायगढ़ – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र पर्व के अवसर पर स्थानीय कोतरा रोड भारत माता चौक स्थित नवप्रभात दुर्गा पूजन आयोजन समिति के तत्वाधान मे भव्य भजन संध्या आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमे शहर के मशहूर भजन गायक रॉक स्टार विजय सिंह द्वारा गाए भक्ति गीतों की धूम रही।जिस पर भक्तगण मंत्र मुग्ध नजर आए।बताना लाजमी होगा की इस आयोजन के मुख्य आकर्षण मे भगवान भोले नाथ माता पार्वती के साथ ही श्री कृष्ण राधा व माता काली के वेशभूषा में कलाकारों द्वारा दी गई भक्तिमय आकर्षक प्रस्तुति ने मानो समा ही बांध दिया।जिसे देखने दर्शको का अपार जन समूह उमड़ पड़ा।समूचा क्षेत्र माता की आराधना में मग्न नजर आया। वही इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक गण बंटी चौधरी,धर्मेंद्र शर्मा,मनोज अग्रवाल,संजू सिंघानिया, बिज्जु ठाकुर – अध्यक्ष,शशिकांत यादव,श्याम शर्मा,सुनील महराज,चंदन दास,नितिन रामटेके,श्याम सिंह,नारायण गोयल, बंटी शर्मा,वास्तव सिंह,पप्पू ठाकुर,आयुष,पप्पू यादव,योगेश यादव,अमर सिंह, करण सारथी,लक्ष्मी नारायण,संजय सिंह,गोपाल देवांगन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!