जूटमिल के तेंदूडीपा में युवक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । कल दिनांक 05.10.2022 को रावण दहन,  मेला देख कर घर अपने घर तेंदूडीपा लौट रहे युवक को डरा धमकाकर उसी के मोहल्ले के दो व्यक्ति उसके जेब से 1,200 रुपए लूट लिए, लूटपाट की रिपोर्ट पर चौकी जूटमिल/ साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लूट की रकम बरामद की गई है। 
पीड़ित रोहित राजपूत पिता चैतन सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी तेंदुडीपा वार्ड कं. 38 रिपोर्ट दर्ज कराया कि नरेश ट्रेडर्स में काम करता है । कल दिनांक 05.10.2022 के रात करीब 11.30 नटवर स्कूल से दशहरा देखकर अपने दोस्त मोनू , ओम , सांई के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि तेंदुडीपा पीपल पेड़ के पास मोहल्ले के शिवा वैष्णण एवं संतोष पटेल के द्वारा ब्लेड से डरा धमका कर मार दूंगा कहकर जेब चेक कर जेब में रखा पैसा 1,200 / रुपए  को लूट लिये । लूटपाट की रिपोर्ट पर तत्काल चौकी प्रभारी जजूटमिल अपने स्टाफ के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेंदूडिपा मोहल्ले में दबिश दिये। दोनों फरार थे जिन्हें आज शाम  मोहल्ले में वापस आने की मुखबिर सूचना पर हिरासत में लेकर चौकी लाया गया जिन्हें लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार किया गया है । कल *दोनों आरोपी शिवा वैष्णव पिता हरेश वैष्णव 22 वर्ष, संतोष पटेल पिता कांशीराम वैष्णव उम्र 36 वर्ष निवासी तेंदुडीपा चौकी जूटमिल थाना कोतवाली* को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के साथ प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, धनुर्जय चंद बेहरा, विनय तिवारी शामिल थे।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This