मुद्दाविहीन बीजेपी, बैचेन भाजपाई- उस्मान बेग

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पदयात्रा की नौटंकी से खोई जमीन पाने की तलाश

15 साल में 15 पर सिमटी पार्टी में नुक्कड़ नौटंकी से प्राण फूँकने की कवायद


जिले की सड़क को मुद्दा बनाकर अपनी खोई जमीन तलाशने बैचेन भाजपाइयों की पदयात्रा की नौटंकी को जनता भली भांति समझ चुकी है । एक ही मुद्दे पर भाजपाई ऐसे टूट पड़े हैं जैसे बरसाती मेंढक पहली बौछार पर एक साथ टर्राने लगते हैं । यह बातें नप उपाध्यक्ष एवं जिले में कांग्रेस के चर्चित युवा जनप्रतिनिधि उस्मान बेग ने बीजेपी की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कही । उस्मान बेग ने बीजेपी पर बरसते हुए कहा कि भाजपा के पास अब प्रदेश में कोई भी जनकल्याणकारी मुद्दा बचा नहीं है, 15 साल जब जनता परेशान थी तब ये भाजपाई कोई पदयात्री बनके नज़र नही आए रही बात ज़िले में सड़क की तो प्रदेश के मुख्यमंत्री इन सड़कों के सुधार को लेकर काफ़ी चिंतित है, इन सड़कों के लिए राशि जारी करने के साथ साथ, समस्त टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी, अभी दौरे में आए तब बैठके कर चुके बरसात के कारण सड़क बन नही पा रही है, बीच बीच में सुधार करने के प्रयास शासन की ओर से किया गया परंतु लगातार व भारी बारिश से इसका सुधरना सम्भव नही हो पाया, पर शासन प्रशासन की सक्रियता से ठेकेदार ज़िले में आ चुके है वही बस बरसात ख़त्म होते ही सड़कों का नवनिर्माण चालू हो जाएगा , भाजपा द्वारा आम जनता को बरगलाने का प्रयास जारी है पर आमजनता भूपेश बघेल व कांग्रेस के कार्यो को मुहर भी लगा चुकी है व आगे भी इसका परिणाम आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस पर विश्वास के देगी 

वही भाजपा के पास कोई मुद्दा न होने से अब ये दूसरे तरीके से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है व करने की कोशिश इनके द्वारा जारी है आगामी दिनों में किसी बड़े विध्वंस की योजना बना रही हो. मुझे शक है की इनके द्वारा धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर आगामी दिनों में कोई बड़ी घटना तो ये घटित नही करने वाले है.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी मुद्दों के दिवालियापन के कगार पर

उस्मान ने बीजेपी पर निशाना साधत्ते हुए कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है. भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है. भाजपा कई गुटों में बैठी हुई है. ऐसे में आरएसएस से जो प्रभारी बनकर आए हैं, वह अब गुप्त और गोपनीय बैठक कर किसी बड़े षड्यंत्र को अंजाम देने में लगे हुए हैं. ऐसा प्रतीत होता है, क्योंकि भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नहीं होती है वहां हिंसा करना दंगा करना उन्माद फैलाना धर्म से धर्म को लड़ाना जाति से जाति को लड़ाना इनका मूल एजेंडा होता है.भाजपा को केवल दो ही काम आते हैं, पहला साम्प्रदायिकता और दूसरा धर्मांतरण। ये दो ही मुद्दे इनके पास हैं।

जर्जर सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने लगातार बैठक आयोजित कर लिए प्रस्तावित सड़कों की सड़कवार समीक्षा भी की है , प्रमुख रूप सड़कों के निर्माण किस स्तर पर है और किन कारणों से ये कार्य प्रभावित हो रहे हैं इन सब की विस्तार से समीक्षा कर जल्द सड़क बने इस पर ज़ोर दिया रहा है
ओर कहा कि जब सड़क बनेगी तब क्या ये भाजपाई कांग्रेस सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करने पदयात्रा करेंगे !
ख़ैर घरघोड़ा से निकल रही पदयात्रा पर तंज कसने पर उस्मान बेग ने भाजपा को आड़े हाथों लेकर आमजनता में कांग्रेस पर विश्वास की मुहर लगाने का प्रयास किया है वही भाजपा को बैकफ़ुट में लाकर कई सवाल खड़े कर दिए है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This