उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने RGHNEWS के संपादक प्रशांत तिवारी का किया सम्मान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। सोशल मीडिया के क्षेत्र में विश्वास की कसौटी पर खरा उतर रहे RGHNEWS पोर्टल कामयाबी की ऊंची उड़ान भर रहा है। पाठकों की पसंद माने जाने वाले आरजीएच न्यूज के पेज व्यू को देखने वाले पाठकों की संख्या सालभर में ही डेढ़ करोड़ पहुंच रही है। वहीं, सबसे खास बात यह है कि RGHNEWS का यूएसए की टेक कम्पनी कुनातो एआई(KunatoAI) से अनुबंध भी हो चुका है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

इस खुशी के पल में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खरसिया विधानसभा के लाडले विधायक उमेश नंद कुमार पटेल ने आरजीएस न्यूज़ वेब पोर्टल के संपादक श्री प्रशांत तिवारी को अवार्ड से सम्मानित किया, मंत्री उमेश पटेल जी ने प्रशांत तिवारी को बधाई देते हुए कहा की हम सब के लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल आरजीएच न्यूज़ और ऊंचाई तक पहुंचे

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म में तड़केदार खबरों से सनसनी मचाने की होड़ के बीच आरजीएच न्यूज पोर्टल की अलग पहचान है। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक से लेकर समाजसेवा तथा क्राईम न्यूज को पूरे दम खम के साथ पाठकों को परोसने के लिए प्रतिबद्ध हैं आरजीएच न्यूज पोर्टल के चीफ एडिटर प्रशांत तिवारी। यह एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसके सालभर में पेज व्यूवर्स की तादाद में अप्रत्याशित रूप से उछाल आते हुए संख्या तकरीबन डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसमें 50 लाख न्यू यूजर्स भी शामिल हैं तो 3 वर्ष में इसके पाठकों की फेहरिस्त भी 3.65 करोड़ तक छू रही है। यही नहीं, USA की टेक कम्पनी कुनातो एआई (KunatoAl) से आरजीएच न्यूज पोर्टल का लिंक भी हो गया है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This